लाइव न्यूज़ :

Anti CAA Protest: कांग्रेस नेता व शायर इमरान प्रतापगढ़ी को 1 करोड़ रुपये का नोटिस, जानें क्या है आरोप

By धीरज पाल | Updated: February 15, 2020 14:26 IST

नागिरकता कानून संशोधन (CAA) के खिलाफ मुरादाबाद के ईदगाह मैदान में ‘अनिश्चितकालीन’ धरने का आयोजन हुआ था। जहां इमरान प्रतापगढ़ी ने भाषण दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकता कानून संशोधन के खिलाफ विरोध को लेकर मुरादाबाद में अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू की गयी थी।CAA के खिलाफ महिलाओं को धरने के लिए उकसाने पर संभल जिले के एसडीएम ने 13 लोगों को नोटिस भेजा था।

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेता व कवि इमरान प्रतापगढ़ी को मुरादाबाद प्रशासन ने नोटिस भेजा है। प्रतापगढ़ी पर एक करोड़ चार लाख आठ हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मुरादाबाद प्रशासन ने इमरान प्रतापगढ़ी पर सीएए के विरोध में लोगों को भड़काने और धारा 144 के इल्लंघन का आरोप लगाया है।  

इससे पहले नागिरकता कानून संशोधन (CAA) के खिलाफ मुरादाबाद के ईदगाह मैदान में ‘अनिश्चितकालीन’ धरने का आयोजन हुआ था। जहां इमरान प्रतापगढ़ी ने प्रशासन के इजाजत के बावजूद भाषण दिया था। इसके बाद धरना देने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इनमें से अधिकतर महिलायें थीं। मुरादाबाद में अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू की गयी थी और प्रशासन ने हिंसा में शामिल रहने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी थी।

क्या है नागरिकता संशोधन कानून (CAA)

सीएए के अनुसार हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के जो सदस्य 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हैं और जिन्हें अपने देश में धार्मिक उत्पीड़न का सामना पड़ा है, उन्हें गैरकानूनी प्रवासी नहीं माना जाएगा, बल्कि भारतीय नागरिकता दी जाएगी।

संभल के एसडीएम ने 13 लोगों को भेजा था नोटिस

इससे पहले नागरिकता कानून संशोधन (CAA) के खिलाफ महिलाओं को धरने के लिए उकसाने पर यूपी के संभल जिले के एसडीएम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को नोटिस भेजा था। नोटिस में इन प्रत्येक लोगों पर 50-50 लाख रुपये का निजी मुचलका (बॉन्ड) भरने का भी आदेश दिया।

कौन हैं इमरान प्रतापगढ़ी

इमरान प्रतापगढ़ी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। इमरान प्रतापगढ़ी का जन्म 6 अगस्त 1987 में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला में हुआ था। प्रतापगढ़ में जन्म की वजह से इमरान ने अपने नाम के आगे 'प्रतापगढ़ी' जोड़ लिया। इमरान प्रतापगढ़ी अपने खास उर्दू-हिंदी शायरी के लिए युवाओं के बीच में काफी फेमस हैं। इन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई की है। साल 2016 में पूर्व अखिलेश की सरकार में इन्हें यश भारती पुरस्कार से नवाजे जा चुके। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टउत्तर प्रदेशकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब