लाइव न्यूज़ :

उत्तर एमसीडी ने वेतन, पेंशन का भुगतान करने के लिए और वक्त मांगा

By भाषा | Updated: April 27, 2021 15:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने अपने कर्मचारियों को बकाया वेतन और पेंशन देने के लिए मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से उसे और वक्त देने का अनुरोध किया और कहा कि कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण इसमें देरी हो गई है।

नगर निगम ने कहा कि उसने डॉक्टरों, पराचिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और सफाई कर्मचारियों समेत कोरोना योद्धाओं को फरवरी 2021 तक वेतन दे दिया है जबकि शिक्षकों और पेंशन प्राप्त करने वालों को जनवरी तक भुगतान कर दिया गया है।

अदालत ने मौखिक तौर पर कहा, ‘‘हमने एनडीएमसी को सारा बकाया चुकाने का निर्देश दिया था। हमें बताइये कि हम क्या कार्रवाई करें।’’

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ को एनडीएमसी की ओर से पेश हुए वकील ने सूचित किया कि उन्होंने अदालत में एक अर्जी दायर कर दिल्ली सरकार को करीब 250 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी करने का निर्देश देने की मांग की।

बहरहाल अदालत ने मामले पर सुनवाई के लिए 31 मई की तारीख तय कर दी।

अदालत ने दिल्ली सरकार को एनडीएमसी की अर्जी पर जवाब देने के लिए भी कहा है।

दिल्ली सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील संदीप सेठी ने कहा कि नगर निगम कर्मचारियों को वेतन देने के लिए अग्रिम राशि नहीं मांग सकता।

पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) की ओर से पेश वकील मनु चतुर्वेदी ने अदालत को बताया कि उन्होंने मार्च तक सभी कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वेतन तथा पेंशन का भुगतान कर दिया है और उन पर कोई बकाया नहीं है।

एनडीएमसी और दक्षिणी एमसीडी की ओर से पेश वकील दिव्या प्रकाश पांडे ने कहा कि दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने मार्च तक वेतन और पेंशन का भुगतान कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह