लाइव न्यूज़ :

जामिया हिंसा: पुलिस की कथित बर्बरता का एक और वीडियो आया सामने, जानें पूरा विवाद

By भाषा | Updated: February 18, 2020 00:13 IST

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) प्रवीर रंजन ने बताया कि 15 दिसंबर की हिंसा की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) उस दिन की घटना की सारी कड़ियों को जोड़ने के लिए सारे वीडियो क्लिप्स का विश्लेषण कर रही है

Open in App
ठळक मुद्दे परिसर में 15 दिसंबर की हिंसा के दो महीने बाद तीन और वीडियो सामने आए थे। एक वीडियो में पुस्तकालय में अर्द्धसैन्यकर्मी और पुलिस कर्मियों को छात्रों को पीटते हुए देखा गया।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पुलिस की कथित बर्बरता का एक और वीडियो सोमवार को सामने आया । वहीं, पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर आए सभी क्लिप्स का विश्लेषण करने के बाद वह घटनाक्रम की वास्तविक कड़ी तैयार करने का प्रयास कर रही है।

एक नए वीडियो में पुलिस ऐसे छात्रों पर लाठियां बरसाते हुई नजर आयी है जो वहां से भागने का प्रयास कर रहे हैं । छात्राओं को वहां से निकलते हुए और पुलिस के सामने गुहार लगाते हुए देखा जा सकता है । एक पुलिसकर्मी कैमरा तोड़ता हुआ भी नजर आया।

बहरहाल, पुलिस ने कहा कि बिना समुचित जांच के किसी को भी बेगुनाह घोषित करना ठीक नहीं होगा । परिसर में 15 दिसंबर की हिंसा के दो महीने बाद तीन और वीडियो सामने आए थे । एक वीडियो में पुस्तकालय में अर्द्धसैन्यकर्मी और पुलिस कर्मियों को छात्रों को पीटते हुए देखा गया। इसके कुछ देर बाद सामने आए दो अन्य वीडियो में कुछ युवक नाकाब पहने नजर आए।

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) प्रवीर रंजन ने बताया कि 15 दिसंबर की हिंसा की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) उस दिन की घटना की सारी कड़ियों को जोड़ने के लिए सारे वीडियो क्लिप्स का विश्लेषण कर रही है । उधर, जामिया में 15 दिसंबर को हुई हिंसा के वीडियो क्लिप्स को लेकर छिड़े विवाद के बीच दिल्ली भाजपा के नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि अगर उस दिन कसाब भागकर गन समेत लाइब्रेरी में घुस जाता तो ‘इनोसेंट’ कहलाता। कपिल मिश्रा ने एक ट्वीट कर कहा , ‘‘अगर उस दिन कसाब भागकर गन समेत लाइब्रेरी में घुस जाता तो इनोसेंट कहलाता ...।’’

टॅग्स :जामिया मिल्लिया इस्लामियादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष