लाइव न्यूज़ :

कश्मीर के आतंकवाद में सक्रिय रहे एक और आतंकी कमांडर पाकिस्तान में ढेर, कराची में मारा गया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 27, 2023 13:00 IST

Open in App

जम्मू: अज्ञात आतंकियों ने पाकिस्तान के कराची शहर में जम्मू कश्मीर में कभी सक्रिय रहे अल बद्र के कमांडर सईद खालिद राजा को मार डाला है। पिछले सप्ताह ही पाकिस्तान में ही हिज्बुल मुजाहिदीन के संस्थापक सदस्य आतंकी कमांडर को पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। हालांकि दोनों मौतें पाकिस्तान में हुई हैं पर इसका सीधा असर कश्मीर में देखने को मिल रहा है।

सईद खालिद राजा 1990 के दशक में करीब 8 सालों तक कश्मीर में कहर बरपाता रहा था क्योंकि वह तब कश्मीर के दूसरे सबसे बड़े आतंकी गुट अल बद्र का कमांडर था। अल बद्र पहले हिज्बुल मुजाहिदीन का ही हिस्सा था पर हिज्बुल मुजाहिदीन द्वारा भारत सरकार की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाए जाने के कारण पाकिस्तानी खुफिया संस्था आईएसआई द्वारा इस गुट को खड़ा किया गया था।

इतना जरूर है कि पहले हिज्बुल मुजाहिदीन के संस्थापक सदस्यों में से एक आतंकी कमांडर इम्तियाज आलम को पाकिस्तान के रावलपिंडी में और अब कराची में अल बद्र के जम्मू कश्मीर में कमांडर रहे सईद खालिद राजा को मौत के घाट उतार दिए जाने की खबरों से उन भारतीय सुरक्षाधिकारियों में खुशी का माहौल है जो कश्मीर मंें पिछले 33 सालों से पाक परस्त आतंकवाद से जूझ रहे हैं।

एक सुरक्षाधिकारी के बकौल, इन मौतों से कश्मीर में सक्रिय आतंकियों पर गहरा असर पड़ने वाला है खासकर उन युवाओं पर जो अभी भी आतंकवाद की ओर आकर्षित हो रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह खबरें बहुत मायने रखती हैं जिनमें कहा जा रहा है कि इन दोनों आतंकी कमांडरों को पाक सेना ने ही मरवाया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम