लाइव न्यूज़ :

अंकिता हत्याकांडः अंकिता के परिवार के लिए 25 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा, दोषियों के लिए फांसी की मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2022 12:28 IST

इस बीच मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआइटी) ने अपराध में कथित रूप से प्रयुक्त हुआ स्कूटर और मोटर साइकिल बरामद कर ली।

Open in App
ठळक मुद्दे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता के परिवार के लिए 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की है।19 वर्षीय अंकिता की हत्या मामले में मुख्य आरोपी पुलकित पूर्व मंत्री विनोद आर्य का पुत्र है। पुलकित ने अपने दो कर्मचारियों के साथ मिलकर चीला नहर में धकेलकर अंकिता की हत्या कर दी थी।

देहरादूनः अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता के परिवार के लिए 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की है। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए त्वरित अदालत गठित करने का अनुरोध किया। वहीं पीड़िता के परिवारवालों ने दोषियों के लिए फांसी की मांग की है।

इस बीच मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआइटी) ने अपराध में कथित रूप से प्रयुक्त हुआ स्कूटर और मोटर साइकिल बरामद कर ली। यहां मुख्यमंत्री कार्यालय के एक ट्वीट में धामी के हवाले से कहा गया, ‘‘हमारी सरकार ने माननीय न्यायालय से अपराधियों को जल्द से जल्द सजा मिले, इस हेतु त्वरित अदालत गठित करने का निवेदन किया है।’’

गौरतलब है कि पौड़ी के एक रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करने वाली 19 वर्षीय अंकिता की हत्या मामले में मुख्य आरोपी पुलकित पूर्व मंत्री विनोद आर्य का पुत्र है। एसआईटी ने घटना के दिन रिजॉर्ट में ठहरने वाले अतिथियों की सूची प्राप्त करने सहित कई साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल एवं सीडीआर जैसे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का विश्लेषण एवं अध्ययन किया जा रहा है।

आरोप है कि पौड़ी जिले के यमकेश्वर में गंगा भोगपुर के वनंत्रा रिजॉर्ट में कार्यरत अंकिता की रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य ने अपने दो कर्मचारियों- प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता के साथ मिलकर ऋषिकेश के निकट चीला नहर में धकेलकर हत्या कर दी थी।

प्रदेश के लोगों में पैदा हुए गुस्से के बीच, मुख्यमंत्री ने एक बार फिर कहा कि बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी सरकार की है और इसलिए पिछले दिनों हुई ‘‘दुखद घटना में सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी कर उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माणों का ध्वस्तीकरण भी किया है ।

टॅग्स :पुष्कर सिंह धामीउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील