लाइव न्यूज़ :

अंकित गुज्जर की मौत: जेल अधिकारियों ने उच्च न्यायालय से कहा, गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं

By भाषा | Updated: September 27, 2021 21:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर दिल्ली में जेल प्राधिकारियों ने सोमवार को उच्च न्यायालय को बताया कि तिहाड़ जेल में कैदी अंकित गुर्जर की कथित हत्या के मामले में गवाह कैदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्देश पारित किए गए हैं और उन्हें ऐसे क्षेत्र में रखा गया है जहां सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।

जेल महानिदेशक ने स्थिति रिपोर्ट में न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता से कहा कि अंतरिम जमानत पर फिलहाल रिहा किए गवाहों के लिए भी यही व्यवस्था की जाएगी जब वे जेल लौटेंगे।

न्यायाधीश ने कहा कि प्राधिकारियों के रुख को देखते हुए, पांच कैदियों की याचिका पर अब कोई अदालती आदेश की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह याचिका दायर कर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्देश देने आग्रह किया था। कैदियों ने याचिका में यह भी गुजारिश की थी कि उन्हें अपने लिए और मृत कैदी के लिए न्याय मांगने से रोकने के वास्ते उन्हें धमकी देने / दबाव डालने / चोट पहुंचाने से रोकने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं। स्थिति रिपोर्ट में कहा गया है, “उनकी (दो कैदियों की) कोठरी के अंदर दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और कोठरी की फुटेज पर अधिकारी 24×7 कड़ी नजर रख रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जब भी कैदी कोठरी से बाहर होते हैं तो उनके साथ तमिलनाडु विशेष पुलिस के दो कर्मी रहते हैं।

अदालत ने मामले की जांच को दिल्ली पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दिया था और कहा था कि व्यक्ति ने हिरासत में हिंसा की वजह से अपनी जान गंवा दी है। अदालत ने इस महीने के शुरू में जेल अधिकारियों से इसपर स्थिति रिपोर्ट मांगी थी कि गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। 29 वर्षीय गुज्जर चार अगस्त को तिहाड़ जेल में अपनी कोठरी में मृत मिला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?