लाइव न्यूज़ :

राफेल डील की कवरेज को लेकर अनिल अंबानी की रिलायंस ने द वायर पर किया 6 हजार करोड़ का मुकदमा

By स्वाति सिंह | Updated: November 29, 2018 05:05 IST

इससे पहले अक्टूबर में नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) को अहमदाबाद सिटी सिविल कोर्ट से 10 हजार करोड़ रुपये की मानहानि का एक नोटिस मिला था। इसे अनिल अंबानी की रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने राफेल कवरजे के संबंध में दाखिल किया गया था।

Open in App

अनिल अंबानी की रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने द वायर को अहमदाबाद सिटी सिविल कोर्ट से 6,000 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इसे राफेल कवरजे के संबंध में दाखिल किया है। 23 अगस्त 2018 को द वायर की ओर से 'राफेल डील: अंडरस्टैंडिंग द कंट्रोवर्सी' के नाम का एक वीडियो प्रसारित किया गया। जिसके बाद द वायर के संस्थापक संपादक एमके वेणु और पत्रकार अजय शुक्ला शामिल थे। इस शो के बाद अनिल अंबानी कंपनी के संस्थापक संपादकों सहित अजय शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया। 

इससे पहले अक्टूबर में नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) को अहमदाबाद सिटी सिविल कोर्ट से 10 हजार करोड़ रुपये की मानहानि का एक नोटिस मिला था। इसे अनिल अंबानी की रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने राफेल कवरजे के संबंध में दाखिल किया गया था। यह केस एनडीटीवी के साप्ताहिक शो 'Truth vs Hype' पर किया गया था जो 29 सितंबर को प्रसारित हुआ था।

10 हजार करोड़ रुपये के मानहानि का नोटिस मिलने के बाद एनडीटीवी का कहना था कि ये अनिल अंबानी समूह द्वारा तथ्यों को दबाने और मीडिया को अपना काम करने से रोकने की जबरन कोशिश है। एनडीटीवी का कहना है कि वो अदालत में पूरे तथ्यों के साथ अपनी बात रखेगा।

एनडीटीवी का कहना है कि रिलायंस के आला अधिकारियों से लगातार और लिखित अनुरोध किया गया कि वे कार्यक्रम में शामिल हों या उस बात पर प्रतिक्रिया दें जिस पर भारत में ही नहीं फ्रांस में भी बड़े पैमाने पर चर्चा हो रही है। लेकिन उन्होंने इसे नजरंदाज किया।

टॅग्स :अनिल अंबानीराफेल सौदा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

कारोबार40000 करोड़ का मामला?, अनिल अंबानी को नया समन, 26 फरवरी को पेश हो

भारतभारत-फ्रांस की सैन्य डील, राफेल से हैमर तक..., रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक साझेदारी

भारतमुंबई में आज पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात, राफेल से लेकर व्यापार तक..., कई मुद्दों पर बातचीत

कारोबारराफेल सहित कई मुद्दे पर बातचीत, 16 फरवरी को मुंबई पहुंच रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात करेंगे, पूरा कार्यक्रम देखें

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं