लाइव न्यूज़ :

पंडोरा पेपर्स खुलासा: अपनी संपत्ति शून्य बताने वाले अनिल अंबानी के ऑफशोर कंपनियों में करीब 1 खरब रुपये की संपत्ति

By विशाल कुमार | Updated: October 4, 2021 12:14 IST

कारोबारी अनिल अंबानी की जानकारी के बाद लंदन की अदालत ने कहा था कि इस बारे में सवाल हैं कि अंबानी के किस हद तक कोई ऑफशोर हित हैं, क्योंकि यदि ऐसा है तो उन्हें घोषित नहीं किया गया है. इसके तीन महीने बाद उन्हें बैंकों को 53 अरब रुपये चुकाने का आदेश दिया गया था लेकिन उन्होंने चुकाने से इनकार करते हुए कहा था कि दुनियाभर में उनका किसी भी कंपनी में कोई लाभकारी हित या संपत्ति नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देयह खुलासा इंडियन एक्सप्रेस की पंडोरा पेपर्स की जांच में हुआ है.अनिल अंबानी और उनके सहयोगियों की जर्सी, ब्रिटिश आइसलैंड (बीवीआई) और साइप्रस में 18 ऑफशोर कंपनियां हैं.2007 से 2010 के बीच में बनाई गई इन कंपनियों ने करीब 1 खरब रुपये या तो कर्ज लिया या निवेश किया.

नई दिल्ली: फरवरी 2020 में चीनी सरकार के नियंत्रण वाले तीन बैंकों के साथ विवाद के दौरान लंदन की एक अदालत को अपनी कुल संपत्ति शून्य बताने वाले कारोबारी अनिल अंबानी और उनके सहयोगियों की जर्सी, ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड्स (बीवीआई) और साइप्रस में 18 ऑफशोर कंपनियां हैं. यह खुलासा इंडियन एक्सप्रेस की पंडोरा पेपर्स की जांच में हुआ है.

बता दें कि, अंबानी की जानकारी के बाद लंदन की अदालत ने कहा था कि इस बारे में सवाल हैं कि अंबानी के किस हद तक कोई ऑफशोर हित हैं, क्योंकि यदि ऐसा है तो उन्हें घोषित नहीं किया गया है.

इसके तीन महीने बाद उन्हें बैंकों को 53 अरब रुपये चुकाने का आदेश दिया गया था लेकिन उन्होंने चुकाने से इनकार करते हुए कहा था कि दुनियाभर में उनका किसी भी कंपनी में कोई लाभकारी हित या संपत्ति नहीं है.

2007 से 2010 के बीच में बनाई गई इन कंपनियों ने करीब 1 खरब रुपये या तो कर्ज लिया या निवेश किया. जर्सी में अनिल अंबानी की तीन कंपनियां- बेस्टिस्ट अनलिमिटेड, रेडियम अनलिमिटेड और हुइ इनवेस्टमेंट अनलिमिटेड हैं जिन्हें 2007-08 के बीच बनाया गया.

बैटिस्ट अनलिमिटेड और रेडियम अनलिमिटेड का स्वामित्व रिलायंस इनोवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है, जो एडीए ग्रुप की अंतिम होल्डिंग कंपनी है. हुइ इन्वेस्टमेंट अनलिमिटेड का स्वामित्व एएए एंटरप्राइजेज लिमिटेड (2014 से रिलायंस इनसेप्टम प्राइवेट लिमिटेड) के पास है, जो रिलायंस कैपिटल की प्रमोटर कंपनी है.

रिकॉर्ड यह भी दिखाते हैं कि जनवरी 2008 में जर्सी में शामिल दो अन्य कंपनियां - समरहिल लिमिटेड और डुलविच लिमिटेड - का स्वामित्व अनिल अंबानी के प्रतिनिधि के पास है, जिन्हें अनूप दलाल के रूप में पहचाना जाता है.

दलाल के पास एक बीवीआई कंपनी - रेनडियर होल्डिंग्स लिमिटेड भी थी- जिसका उपयोग निवेश प्रबंधन के लिए किया गया था.अनिल अंबानी से जुड़ी और जनवरी 2008 में निगमित तीन अन्य जर्सी कंपनियां- लॉरेंस म्यूचुअल; रिचर्ड इक्विटी लिमिटेड और जर्मन इक्विटी लिमिटेड हैं, जो जिनेवा में एक वकील के स्वामित्व में हैं.

रिकॉर्ड से पता चलता है कि इन कंपनियों को प्रबंधित करने वाले सेवा प्रदाताओं ने रिकॉर्ड में दर्ज किया कि निवेश करने के लिए इनमें से सात को बैंकों से ऋण प्राप्त हुआ जिसकी गारंटी रिलायंस/अनिल अंबानी ने दी थी और उन निवेशों के लिए पैसा फिर कंपनियों द्वारा अन्य कंपनियों को उधार दिया गया था.

इन ऑफशोर कंपनियों और लेनदेन के बारे में पूछे जाने पर अनिल अंबानी की ओर से एक वकील ने कहा कि हमारे मुवक्किल भारत के कर निवासी हैं और कानून का अनुपालन करते हुए भारतीय प्राधिकारियों के समक्ष आवश्यक खुलासे किए हैं.

लंदन की अदालत के समक्ष खुलासे करते समय सभी आवश्यक विचारों को ध्यान में रखा गया था. रिलायंस समूह विश्व स्तर पर कारोबार करता है और वैध व्यापार और नियामक आवश्यकताओं के लिए कंपनियों को विभिन्न न्यायालयों में शामिल किया जाता है.

मई 2020 में, अनिल अंबानी को चीनी बैंकों को 53 अरब रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया गया था लेकिन उनके खिलाफ भारतीय स्टेट बैंक की दिवालिया कार्यवाही में दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा आदेशित स्थगन के कारण अभी तक प्रवर्तन कार्रवाई शुरू नहीं हुई है.

टॅग्स :पंडोरा पेपर्सअनिल अंबानीकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत2020 Delhi riots: कोर्ट ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की दी अंतरिम ज़मानत

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण