लाइव न्यूज़ :

मंदसौर मंडी में लहसुन के कम दाम मिलने से नाराज किसान ने लगाई उपज में आग

By भाषा | Updated: December 19, 2021 21:41 IST

Open in App

मंदसौर, 19 दिसंबर मध्य प्रदेश के मंदसौर की कृषि उपज मंडी में लहसुन की सही कीमत नहीं मिलने से नाराज एक किसान ने कथित तौर पर अपनी उपज में आग लगा दी।

मंडी निरीक्षक जगदीश बाबर ने रविवार को बताया कि मंदसौर कृषि उपज मंडी समिति में शनिवार को एक किसान ने लहसुन की अपनी उपज का बढ़िया भाव नहीं मिलने से नाराज होकर करीब 50-60 किलोग्राम लहसुन में आग लगा दी। किसान की पहचान उज्जैन निवासी शंकर सिंह के रुप में हुई है।

बाबर ने बताया कि गुणवत्ता खराब होने से किसान का लहसुन लगभग 1,400 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से नीलाम किया गया। उसी दिन मंडी में आठ हजार बोरी लहसुन की आवक हुई जो गुणवत्ता के हिसाब से 1,000 रुपये से लेकर 12,000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिका। वहीं औसत गुणवत्ता वाला लहसुन 2,500 रुपये से लेकर 5,500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बेचा गया।

दूसरी तरफ, किसान ने संवाददाताओं से बातचीत में 150 किलोग्राम लहसुन में आग लगाने का दावा करते हुए कहा कि इसकी खेती में ढाई लाख रुपये खर्च हुए थे जबकि उसे सिर्फ एक लाख रुपये मिल रहे थे।

मंडी के एक अधिकारी ने यशोधर्मन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि किसान की फसल जलाने की घटना पूर्व-नियोजित थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो