लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट के खिलाफ सोशल मीडिया पर उतरा लोगों का गुस्सा, सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर वाली टी-शर्ट पर विवाद

By शिवेंद्र राय | Updated: July 27, 2022 12:42 IST

फ्लिपकार्ट पर एक टी-शर्ट बिक रही है जिस पर बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रिंटेड तस्वीर के साथ लिखा हुआ है, 'डिप्रेशन डूबने के जैसा है।' सुशांत के प्रशंसक इससे बेहद नाराज हैं। सोशल मीडिया पर ई-कामर्स कंपनी के खिलाफ लोगों का गुस्सा जमकर उतर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर वाली टीशर्ट पर है विवाद सुशांत की तस्वीर को डिप्रेशन के साथ जोड़ा गया हैसोशल मीडिया पर बॉयकॉट फ्लिपकार्ट ट्रेंड हुआ

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट पर लोगों का गुस्सा सोशल माडिया पर जम कर उतर निकल रहा है। वजह है फ्लिपकार्ट पर एक टीशर्ट का विज्ञापन जिस पर बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर बनी है। सुशांत की तस्वीर के साथ इस टीशर्ट पर कुछ ऐसा लिखा है जिसे देखकर सुशांत के फैंन्स भड़क गए और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर बॉयकॉट फ्लिपकार्ट ट्रेंड करने लगा।

क्या है पूरा मामला

दरअसल ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट पर बिकने के लिए रखी गई एक टीशर्ट पर सुशांत की राजपूत की तस्वीर के साथ लिखा था, 'डिप्रेशन डूबने के जैसा है।' इस राउंड नेक तस्वीर पर जैसे ही सुशांत के प्रशंसकों की नजर पड़ी वैसे ही फ्लिपकार्ट की शामत आ गई। सुशांत के फैंस ने सोशल मीडिया पर तुरंत ही बवाल काट दिया। फैंस ने ई-कामर्स कंपनी को खूब खरी-खोटी सुनाई और कहा कि उनके फेवरेट स्टार डिप्रेशन के मरीज नहीं बल्कि 'बॉलीवुड माफिया' के शिकार हुए। इसके बाद सोशल मीडिया पर 'बॉयकॉट फ्लिपकार्ट' ट्रेंड कर रहा है।

कई लोगों ने फ्लिपकार्ट पर शिकायत दर्ज की और भ्रामक उद्धरण के साथ टी-शर्ट बेचने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के खिलाफ नोटिस भी दिया। एक ट्विटर यूजर ने टिप्पणी की, "मैं एक आम और जिम्मेदार नागरिक के रूप में आज रात (मृतक को बदनाम करने वाली सामग्री को मंजूरी देने के लिए) फ्तिपकॉर्ट को नोटिस दूंगा।" एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, "फ्लिपकार्ट, आप अपने उत्पाद की मार्केटिंग में एक दिवंगत व्यक्ति को नहीं घसीट सकते। उनके परिवार के सदस्यों के बारे में सोचो। जल्द ही आपको कर्म का फल मिलेगा।"  

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून 2020 को हुआ था। वह अपने मुंबई के फ्लैट में फांसी के फंदे पर लटकते पाए गए थे। केस की प्रारंभिक जांच में मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था। बाद में  ये मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया। सुशांत के परिवार की मांग पर इस केस की जांच सीबीआई को दे दी गई थी। सीबीआई अभी तक इस केस में किसी नतीजे तक नहीं पहुंची है। 

टॅग्स :फ्लिपकार्टसुशांत सिंह राजपूतसीबीआईट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?