लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश पुलिस ने आठ बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: July 3, 2021 16:28 IST

Open in App

अमरावती, तीन जुलाई आंध्र प्रदेश पुलिस ने शनिवार को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले आठ बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में ले लिया ।

रेलवे सुरक्षा बल ने उनमें से चार को राजामहेंद्रवरम में हिरासत में लिया जबकि विजयवाड़ा सिटी पुलिस ने बाकी चार को पकड़ा जब वे लोग हावड़ा वास्को डी गामा एक्सप्रेस में जा रहे थे ।

सूत्रों ने बताया कि बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर हाल में पार्सल बम के फटने के बाद से पुलिस सतर्क थी । गुप्त सूचना के आधार पर बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में ​लिया गया ।

जांच के दौरान पुलिस को इस बात की जानकारी मिली कि बांग्लादेशी पाइपलाइन के जरिये भारत में घुसे थे ।

उनके पास पासपोर्ट समेत कोई सरकारी दस्तावेज मौजूद नहीं था लेकिन उनके पास बेंगलुरु के पते का फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं मतदाता पहचान पत्र था ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बांग्लादेशी नागरिकों ने दावा किया कि वह 2017 से 2019 तक गोवा में रहे और पिछले साल कोविड महामारी की शुरूआत के बाद वह वापस अपने देश चले गये थे । उन्होंने बताया कि इस साल जून में वह वापस गोवा लौटे थे ।

उत्तर क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त शानु शेख ने विजयवाड़ा में कहा कि हमने अभी प्रारंभिक जांच की है और व्यापक जांच की जा रही है ।

पुलिस ने बताया कि फर्जी परिचय पत्रों के अलावा पुलिस ने विदेशियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिये हैं ।

उन्होंने बताया कि उनके ​खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब