लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: कोरोना वैक्सीन लगने के बाद हुई थी महिला की मौत, परिवार को दिया गया 50 लाख रुपये मुआवजा

By विनीत कुमार | Updated: February 11, 2021 16:04 IST

आंध्र प्रदेश में एक वॉलंटियर की मौत कोरोना की वैक्सीन लगावाने के कुछ दिन बाद हो गई थी। अब उसके परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। हालांकि, ये अभी साफ नहीं है कि महिला की मौत वैक्सीन की वजह से हुई या कोई और कारण है।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश का मामला, कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद हुई थी 28 साल की महिला की मौतरिपोर्ट्स के अनुसार कोरोना वैक्सीन लेने के बाद महिला की तबीयत खराब हो गई थीललिता ने 8 अन्य लोगों के साथ कोरोना की वैक्सीन ली थी, सभी में सिरदर्द और बुखार जैसे लक्षण आए थे

आंध्र प्रदेश सरकार ने कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद हुई मौत पर एक वॉलंटियर के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिया है। पी. ललिता नाम की इस वॉलंटियर की मौत के बाद उनके रिश्तेदार के खाते में पैसे जमा करवाए गए हैं।

न्यूज मिनट की रिपोर्ट के अनुसार हालांकि अधिकारी अभी इस बात की पुष्टि करने में जुटे हैं कि क्या वॉलंटियर की मौत कोरोना की वैक्सीन लगवाने के बाद हुई है या इसका कुछ कारण और है।

रिपोर्ट के अनुसार प्रमुख सचिव, राजस्व, ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के शाखा प्रबंधक, (वेलागापुदी में आंध्र प्रदेश सचिवालय शाखा) को एक चेक भेजा और फंड ट्रांसफर करने के लिए कहा। यह पैसे श्रीकाकुलम जिले में आर. वासुदेव राव के बैंक खाते में जमा कराई गई है जो वॉलंटियर के रिश्तेदार हैं।

ललिता 28 साल की थी और उन्होंने रविवार को 8 अन्य लोगों के साथ कोरोना की वैक्सीन ली थी। सभी में सिरदर्द और बुखार जैसे लक्षण सामने आए थे हालांकि, ललिता की तबीयत ज्यादा खराब हो गई और बाद में मौत हो गई। वे अपने पीछे अपने पति और 8 साल के बेटे को छोड़ गई हैं।

ललिता की मौत के बाद मंत्री सेदिरी अपाला राजू ने कम्यूनिटी अस्पताल का दौरा किया था। साथ ही उन्होंने परिवार के सदस्यों से भी बात की और तत्काल दो लाख रुपये के मुआवजे की भी घोषणा की थी।

आंध्र प्रदेश हेल्थ कमिश्नर कटामानेनी भास्कर ने बुधवार को बताया कि राज्य में फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज देने की शुरुआत शनिवार से कर दी जाएगी।

बताते चलें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन कह चुके हैं कि कोरोना वैक्सीन को लेकर कोई गंभीर साइडिफेक्ट की बात सामने नहीं आई है। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा था, 'वैक्सीन लेने वाले कुछ लोगों की मौत की जानकारी मिली है। हालांकि, ये अभी साबित नहीं हो सका है कि मौत वेक्सीन के कारण हुई। मैं सभी से अपील करना चाहूंगा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित हैं।'

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनआंध्र प्रदेशकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे