लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश सरकार ने न्यायाधीशों के लिए ‘लिमोज़ीन’ खरीदने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: March 26, 2021 16:26 IST

Open in App

अमरावती, 26 मार्च आंध्र प्रदेश सरकार ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के इस्तेमाल करने के लिए ‘लिमोज़ीन’ (कार) खरीदने की अनुमति दे दी है।

राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार रात साढ़े छह करोड़ रुपये के 20 ‘किआ कार्निवल प्रीमियम’ वाहनों की खरीद की अनुमति भी दे दी है। एक ‘लिमोज़ीन’ की कीमत 31.50 लाख रुपये है। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के पत्र लिखने के कुछ ही घंटों बाद उसने अनुमति दे दी और इसके लिए 6.30 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट भी आवंटित कर दिया।

आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में अभी एक मुख्य न्यायाधीश और एक रजिस्ट्रार जनरल सहित 19 न्यायाधीश है। यह ‘लिमोज़ीन’ इनके इस्तेमाल के लिए ही है।

सूत्रों ने बताया कि कोष की कमी के बावजूद सरकार ने उच्च न्यायालय को छूट देने का फैसला किया। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधे निर्देश दिए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब