आंध्र प्रदेश को मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य का तमगा, गोवा और मध्य प्रदेश रोमांचक पर्यटन श्रेणी के साझा विजेता

By भाषा | Published: September 27, 2019 12:50 PM2019-09-27T12:50:50+5:302019-09-27T12:50:50+5:30

आंध्र प्रदेश को पर्यटन क्षेत्र में चहुमुंखी विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला। गोवा और मध्य प्रदेश रोमांचक पर्यटन श्रेणी के साझा विजेता रहे। उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ फिल्म प्रमोशन अनुकूल राज्य (बेस्ट फिल्म प्रमोशन फ्रैंडली स्टेट) का पुरस्कार मिला।

Andhra Pradesh gets Best State's Tamga, Goa and Madhya Pradesh share winners of exciting tourism category | आंध्र प्रदेश को मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य का तमगा, गोवा और मध्य प्रदेश रोमांचक पर्यटन श्रेणी के साझा विजेता

अब भारत में पर्यटकों का शानदार स्वागत किया जाता है।

Highlightsआईटी तकनीक के नए तरीके के इस्तेमाल के लिए तेलंगाना सर्वश्रेष्ठ राज्य चुना गया।केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और विश्व पर्यटन संगठन के महासचिव जुराब पोलोलिकाश्विली भी इस अवसर पर मौजूद थे।

राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2017-18 में आंध्र प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य के पुरस्कार से नवाजा गया है। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को ये पुरस्कार प्रदान किए।

इस वर्ष विभिन्न श्रेणियों के तहत कुल 76 पुरस्कार दिए गए। आंध्र प्रदेश को पर्यटन क्षेत्र में चहुमुंखी विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला। गोवा और मध्य प्रदेश रोमांचक पर्यटन श्रेणी के साझा विजेता रहे। उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ फिल्म प्रमोशन अनुकूल राज्य (बेस्ट फिल्म प्रमोशन फ्रैंडली स्टेट) का पुरस्कार मिला।

आईटी तकनीक के नए तरीके के इस्तेमाल के लिए तेलंगाना सर्वश्रेष्ठ राज्य चुना गया। यहां विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में नायडू ने कहा कि भारत में कारोबार करना आसान हो गया है और अब देश में अधिक संख्या में पर्यटक आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इससे पहले कारोबार लाल फीताशाही में फंस जाते थे। अब भारत में पर्यटकों का शानदार स्वागत किया जाता है। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और विश्व पर्यटन संगठन के महासचिव जुराब पोलोलिकाश्विली भी इस अवसर पर मौजूद थे।

Web Title: Andhra Pradesh gets Best State's Tamga, Goa and Madhya Pradesh share winners of exciting tourism category

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे