आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की
By भाषा | Published: June 10, 2021 11:53 PM2021-06-10T23:53:13+5:302021-06-10T23:53:13+5:30
नयी दिल्ली, 10 जून आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और माना जाता है कि दोनों नेताओं ने दक्षिणी राज्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।
शाह के दफ्तर ने ट्वीट कर बताया, “आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।”
इससे पहले अपना दल (एस) नेता एवं लोकसभा सदस्य अनुप्रिया पटेल ने भी गृह मंत्री से भेंट की थी।
पटेल 2014-2019 के बीच सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री थीं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।