लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: केमिकल फैक्टरी में आग लगने से 6 की मौत, 12 घायल, नाइट्रिक एसिड के रिसाव से लगी आग

By विशाल कुमार | Updated: April 14, 2022 08:26 IST

एलुरु जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राहुल देव शर्मा ने बताया कि नाइट्रिक एसिड, मोनोमिथाइल के रिसाव से आग लगने का यह हादसा हुआ है। घायल को इलाज के लिए तत्काल पास के जीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त लेबोरेटरी के इस ब्लॉक में 30 लोग काम कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के अक्किरेड्डीगुडेम का मामला।केमिकल फैक्ट्री में बुधवार देर रात 11.30 बजे आग लग गई।आग लगने के समय 18 व्यक्ति फार्मास्युटिकल प्लांट की यूनिट 4 में काम कर रहे थे।

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के अक्किरेड्डीगुडेम में एक केमिकल फैक्ट्री में बुधवार देर रात 11.30 बजे आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। 

एलुरु जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राहुल देव शर्मा ने बताया कि नाइट्रिक एसिड, मोनोमिथाइल के रिसाव से आग लगने का यह हादसा हुआ है। घायलों को इलाज के लिए तत्काल पास के जीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के साथ-साथ दमकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। एसपी राहुल देव शर्मा के मुताबिक दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

आग लगने के समय 18 व्यक्ति फार्मास्युटिकल प्लांट की यूनिट 4 में काम कर रहे थे। मरने वाले छह में से चार बिहार के प्रवासी श्रमिक थे। यह घटना एलुरु के अक्कीरेड्डीगुडेम में पोरस लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड में हुई।

आंध्र प्रदेश सरकार ने बॉयलर विस्फोट में मृतकों के परिवारों को 25 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल लोगों को 5 लाख रुपये और अन्य को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

टॅग्स :आंध्र प्रदेशअग्निकांडPoliceJagan Mohan Reddy
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे