लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष ने कहा- सस्ती शराब के लिए भाजपा को वोट दें

By विशाल कुमार | Updated: December 29, 2021 10:04 IST

मंगलवार को विजयवाड़ा में जनता को संबोधित करते हुए आंध्र प्रदेश की भाजपा इकाई के अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने कहा कि भाजपा को एक करोड़ वोट दें..हम सिर्फ 70 रुपये में शराब उपलब्ध कराएंगे। अगर हमारे पास और राजस्व बचा है, तो हम सिर्फ 50 रुपये में शराब उपलब्ध कराएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष ने अच्छी गुणवत्ता की शराब 50 रुपये में मुहैया कराने का वादा किया।आरोप लगाया कि राज्य सरकार लोगों को खराब गुणवत्ता वाली शराब ऊंचे दामों पर बेच रही है।

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश की भाजपा इकाई के अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने राज्य में पार्टी को एक करोड़ वोट मिलने पर अच्छी गुणवत्ता की शराब 50 रुपये में मुहैया कराए जाने का वादा किया है. फिलहाल अच्छी गुणवत्ता की क्वार्टर बॉटल 200 रुपये से अधिक की कीमत में बिक रही है।

मंगलवार को विजयवाड़ा में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक करोड़ वोट दें..हम सिर्फ 70 रुपये में शराब उपलब्ध कराएंगे। अगर हमारे पास और राजस्व बचा है, तो हम सिर्फ 50 रुपये में शराब उपलब्ध कराएंगे।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार लोगों को खराब गुणवत्ता वाली शराब ऊंचे दामों पर बेच रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में एक करोड़ लोग अधिक कीमत पर शराब का सेवन कर रहे हैं और उन्होंने राज्य में 2024 के विधानसभा चुनाव में सस्ती शराब के लिए भाजपा को वोट देने के लिए कहा।

वीरराजू ने कहा कि राज्य का हर व्यक्ति हर महीने शराब पर 12 हजार रुपये खर्च कर रहा है.

उन्होंने यह भी दावा किया कि सत्ताधारी पार्टी के नेताओं की शराब की फैक्टरियां हैं जो कि सरकार को सस्ती गुणवत्ता का शराब उपलब्ध करा रही हैं.

टॅग्स :आंध्र प्रदेशBJPविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब