लाइव न्यूज़ :

Andhra Pradesh Assembly Polls 2024: राजेंद्रनाथ रेड्डी की जगह हरीश कुमार गुप्ता होंगे नए डीजीपी, निर्वाचन आयोग ने किया नियुक्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2024 18:08 IST

Andhra Pradesh Assembly Polls 2024: आंध्र प्रदेश की 175 सदस्यीय विधानसभा और 25 लोकसभा सीट के लिए चुनाव एक साथ 13 मई को होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमतगणना चार जून को होगी।अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।के वी राजेंद्रनाथ रेड्डी को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करने का आदेश दिया।

Andhra Pradesh Assembly Polls 2024: निर्वाचन आयोग ने सोमवार को हरीश कुमार गुप्ता को आंध्र प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया। आंध्र प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एम.एन. हरेंधीरा प्रसाद ने बताया कि आयोग ने केवी राजेंद्रनाथ रेड्डी के स्थान पर गुप्ता को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। आयोग ने 1992 बैच के आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी गुप्ता को तुरंत कार्यभार संभालने और इस बाबत एक अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

इससे पहले आयोग ने अनंतपुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) आर एन अम्मी रेड्डी का तबादला कर दिया था। अम्मी रेड्डी का तबादला आयोग द्वारा राज्य में पुलिस महानिदेशक रेड्डी का तबादला करने के 24 घंटे के भीतर किया गया है।

आयोग के आदेश के अनुसार, जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है उन्हें तब तक कोई चुनाव ड्यूटी नहीं सौंपी जानी चाहिए जब तक राज्य में एक साथ हो रहे लोकसभा और विधानसभा चुनाव संपन्न नहीं हो जाते। राज्य में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ हो रहे हैं और इनके लिए 13 मई को मतदान होना है।निर्वाचन आयोग ने रविवार को आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के वी राजेंद्रनाथ रेड्डी को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करने का आदेश दिया।

सूत्रों ने बताया कि आयोग ने राज्य सरकार से रिक्त पद को भरने के लिए महानिदेशक स्तर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के तीन पात्र अधिकारियों के नाम सोमवार तक सौंपने को कहा है। निर्वाचन आयोग की कार्रवाई के पीछे का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आंध्र प्रदेश की 175 सदस्यीय विधानसभा और 25 लोकसभा सीट के लिए चुनाव एक साथ 13 मई को होंगे। मतगणना चार जून को होगी।

टॅग्स :आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगआंध्र प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष