लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता के PSO आतंकी हमले में हुए थे घायल, अस्पताल में तोड़ा दम

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 14, 2019 21:09 IST

सैयद तौकीर अहमद के पीएसओ हिलर कोकेरनाग आतंकवादियों के हमले में पेट में गहरी चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों के हमले में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता सैयद तौकीर अहमद के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सैयद तौकीर अहमद के पीएसओ हिलर कोकेरनाग आतंकवादियों के हमले में पेट में गहरी चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।वहीं, इधर सूबे के कुलगाम जिले में रविवार को विस्फोट में दो लोग घायल हो गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘आदिगाम गांव में हुए विस्फोट में दो लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल पहुंचाया गया।’’ 

उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे जांच की जा रही है कि किस कारण से विस्फोट हुआ।

टॅग्स :आतंकी हमलाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया