लाइव न्यूज़ :

Anantnag Encounter: अनंतनाग में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो और आतंकी ढेर, अमरनाथ यात्रा का रूट है अनंतनाग, जानें

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 28, 2022 20:16 IST

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।  घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलायीं और जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए।

Open in App
ठळक मुद्देमुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है।सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जम्मूः अमरनाथ यात्रा मार्ग को आतंकी मुक्त बनाने की मुहिम में सुरक्षाबलों ने आज भी दो आतंकियों को यात्रा मार्ग के जिले अनंतनाग में मार गिराया। चार दिनों में मारे जाने वाले आतंकियों की संख्या बढ़ कर 12 हो गई है। पुलिस ने बताया कि अनंतनाग जिला के बिजबिहाड़ा इलाके में आज शाम को एक संक्षिप्त मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है।

फिलहाल अभी तक मारे गए आतंकियों की पहचान संभव नहीं हो पाई है। कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया की मारे गए दोनों आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन से संबंधित थे। पुलिस के मुताबिक उन्हें बिजबिहाड़ा इलाके के शितिपोरा में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना और पुलिस संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी की।

खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। मौके से हथियार, गोला बारूद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के बिजबेहरा के क्षितिपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस