लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश के अनंतपुरमू जिले को प्रधानमंत्री किसान राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया

By भाषा | Updated: February 21, 2021 19:33 IST

Open in App

अमरावती, 21 फरवरी आंध्र प्रदेश के अनंतपुरमू जिले को प्रधानमंत्री किसान राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत लाभार्थियों का 99.6 प्रतिशत भौतिक सत्यापन पूरा करने को लेकर जिले को यह पुरस्कार दिया जाएगा।

जिलाधिकारी जी. चंद्रुदू को 24 फरवरी को नयी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर पात्रता और वास्तविकता का निर्धारण करने के लिए भौतिक सत्यापन के वास्ते पांच प्रतिशत लाभार्थियों को बिना किसी क्रम के चुना गया था।

जिले में कुल 5,76,972 लाभार्थी हैं, जिनमें से 28,269 को सभी 63 मंडलों में भौतिक सत्यापन के लिए चुना गया था।

भौतिक सत्यापन रिपोर्ट के अनुसार सत्यापन के बाद 235 लोग योजना के लिए अयोग्य पाए गए।

केंद्र द्वारा 2018-19 किसानों के लिए आय सहायता योजना शुरू की गई थी।

रिपोर्ट के अनुसार 2020-21 में, 5,76,972 लाभार्थियों को 205.43 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?