लाइव न्यूज़ :

शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना गोवा में लड़ेगी चुनाव, पार्टी नेता आनंदराव अडसुल ने किया दावा- कई स्थानीय नेता पार्टी में शामिल होना चाहते हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2023 07:15 IST

शिवसेना नेता आनंदराव अडसुल ने कहा कि कई स्थानीय नेताओं ने शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल होने में रुचि दिखाई है, जिसे फरवरी में चुनाव आयोग द्वारा शिवसेना नाम और 'धनुष और तीर' चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देशिंदे की पार्टी के एक नेता ने कहा कि पार्टी गोवा में चुनाव लड़ेगी और जल्द ही इसके लिए एक जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। शिवसेना नेता आनंदराव अडसुल ने कहा कि पूर्व में अविभाजित शिवसेना ने गोवा में चुनाव लड़ा था, लेकिन वह बिना दृढ़ विश्वास के लड़ी थी।अडसुल ने कहा, हमें लोगों के मन-मस्तिष्क पर प्रभाव पैदा करने की जरूरत है।

पणजीः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी गोवा में चुनाव लड़ेगी और जल्द ही इसके लिए एक जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। शिवसेना नेता आनंदराव अडसुल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन कर महाराष्ट्र में सत्ता में मौजूद पार्टी को गोवा में चुनाव जीतने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है।

पूर्व लोकसभा सदस्य अडसुल ने कहा कि पूर्व में अविभाजित शिवसेना ने गोवा में चुनाव लड़ा था, लेकिन वह बिना दृढ़ विश्वास के लड़ी थी। उन्होंने कहा, ‘‘शिवसेना गोवा में अगला चुनाव दृढ़ विश्वास के साथ लड़ेगी और एक नयी शुरुआत करेगी। गोवा के लोगों को आश्वस्त होना चाहिए कि यह पार्टी उनके लिए काम करने के लिए यहां है। हमें लोगों के मन-मस्तिष्क पर प्रभाव पैदा करने की जरूरत है। ’’ 

उन्होंने कहा कि कई स्थानीय नेताओं ने शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल होने में रुचि दिखाई है, जिसे फरवरी में चुनाव आयोग द्वारा शिवसेना नाम और 'धनुष और तीर' चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया था। अडसुल ने आरोप लगाया कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) राज्यसभा सांसद संजय राउत और अन्य जिन्हें पूर्व में गोवा में पार्टी मामलों का प्रभारी नामित किया गया था, राज्य में उम्मीदवारों को चुनाव टिकट देते समय मौद्रिक विचारों से प्रभावित होते थे।

भाषा इनपुट

 

टॅग्स :एकनाथ शिंदेगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो