लाइव न्यूज़ :

J&K: जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर भूंकप की तीव्रता 5.1

By रुस्तम राणा | Updated: January 1, 2022 19:50 IST

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी भूकंप करीब अफगानिस्तान के फैजाबाद के दक्षिण पूर्व में 84 किलोमीटर में आया था, जिसकी तीव्रता 5.1 रिक्टर पैमाने पर आंकी गई।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान के फैजाबाद से दक्षिण पूर्व में 84 किलोमीटर में आया था भूकंपघाटी में धरती हिलने से सहम उठे लोग, घर से बाहर निकले

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई है। हालांकि अब तक इस भूंकप से नुकसान होने की कोई खबर नहीं है। भूकंप का केन्द्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक शनिवार की शाम भूकंप  अफगानिस्तान के फैजाबाद के दक्षिण पूर्व में 84 किलोमीटर में आया था, जिसकी तीव्रता 5.1 रिक्टर पैमाने पर आंकी गई। वहीं जम्मू कश्मीर में धरती हिलने से एक पल के लिए लोग सहम उठे। डर की वजह से लोग घर से निकलकर सड़कों और मैदानों में आ गए। जम्मू कश्मीर में यह झटके 6:45 पर महसूस किए गए।

इस हफ्ते दूसरी बार जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे कुछ दिनों पहले 27 दिसंबर 2022 को जम्मू-कश्मीर में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई थी। हालाँकि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था। इस भूकंप का केंद्र गिलगित बाल्टिस्तान के अस्टोर इलाके में 10 किलोमीटर की गहराई में था।

इसके अलावा 25 दिसंबर 2022 को हिमाचल प्रदेश के मंडी में शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गये थे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी भूकंप करीब 6 बजकर 50 मिनट में आया था। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.8 थी।

वहीं 22 दिसंबर को मंडी जिले में ही भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जो 3.4 तीव्रता का था। 

टॅग्स :भूकंपजम्मू कश्मीरअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"