लाइव न्यूज़ :

इंसानियत शर्मसारः शादी का झांसा देकर रेप, गोवा जाने के नाम पर जबरन काट दिए केश 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2019 13:02 IST

गोवा से लौटने के बाद युवती ने इस संबंध में एक शिकायत दर्ज करायी, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 323, 504 एवं 506 के अधीन मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि अब तक मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देयुवती की शिकायत के आधार पर महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने बुधवार को व्यक्ति के खिलाफ मामल दर्ज किया।पहचान अमित शेलर के रूप में की गयी है और वह वंगानी इलाके का रहने वाला है।

फिल्म उद्योग में काम करने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया और गोवा जाने के नाम पर हुए झगड़े के दौरान जबरन उसके केश काट दिए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

युवती की शिकायत के आधार पर महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने बुधवार को व्यक्ति के खिलाफ मामल दर्ज किया। उसकी पहचान अमित शेलर के रूप में की गयी है और वह वंगानी इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि फिल्मों में पात्रों के चयन के काम से जुड़ी युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह आरोपी से ढाई साल पहले मिली थी और दोनों में दोस्ती हो गयी।

दोनों जल्दी ही एक साथ वंगानी इलाके में एक घर में रहने लगे। उन्होंने बताया कि हालांकि, युवती को बाद में लड़के के दूसरे प्रेम प्रसंगों के बारे में पता चला और जब उसने उसके बारे में उससे पूछा तो उसने उससे लड़ाई की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन मई को दोनों गोवा के एक होटल में गए, जहां दोबारा उनके बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद आरोपी ने युवती को कथित रूप से गालियां दी और जबरन उसके केश काट दिये और वहां छोड़ दिया।

गोवा से लौटने के बाद युवती ने इस संबंध में एक शिकायत दर्ज करायी, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 323, 504 एवं 506 के अधीन मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि अब तक मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

टॅग्स :रेपठाणेमहाराष्ट्रइंडियाक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर