लाइव न्यूज़ :

'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने वाली अमूल्या को मारने के लिए 10 लाख का इनाम घोषित

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 23, 2020 05:06 IST

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ यहां एक रैली में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की उपस्थिति में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने वाली युवती पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Open in App
ठळक मुद्देअमूल्या की हत्या करने वाले को रु 10 लाख देने की घोषणा वीडियो में साथ ही वह यह भी कह रहा है कि वरना वह उसे जान से मार देगा.

दक्षिणपंथी संगठन श्री राम सेना के एक कार्यकर्ता ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ गुरुवार शाम को यहां एक रैली में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने वाली अमूल्या लियोना की हत्या करने वालो को 10 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है.

एक वीडियो फुटेज में श्री राम सेना का कार्यकर्ता संजीव मारदी सरकार से अमूल्या को नहीं रिहा करने का आह्वान करता नजर आ रहा है. वीडियो में साथ ही वह यह भी कह रहा है कि वरना वह उसे जान से मार देगा.

अमूल्या लियोना के खिलाफ शनिवार को बेल्लारी में श्रीराम सेना द्वारा आयोजित एक विरोध रैली में कह रहा है, ''राज्य और केंद्र सरकार को किसी भी स्थिति में युवती को नहीं रिहा करना चाहिए. अगर उसे छोड़ दिया गया तो हम उसे जान से मार देंगे.'' उन्होंने कहा, ''उसकी हत्या करने वाले को श्री राम सेना की तरफ से हम 10 लाख का इनाम देंगे.''

बेल्लारी के पुलिस अधीक्षक सी. के. बाबा ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई वीडियो नहीं देखा और न ही ऐसी कोई घोषणा सुनी है. उन्होंने कहा, ''मुझे इसके बारे में पता लगाने दीजिए. उसने जो कहा है मैंने वह नहीं देखा. मैं देखूंगा...''

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ यहां एक रैली में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की उपस्थिति में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने वाली युवती पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण