लाइव न्यूज़ :

अमृतसर ट्रेन हादसाः चश्मदीद ने किया खुलासा- इस वजह से हुई दुर्घटना, मोदी के मंत्री ने दिया अलग बयान

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: October 20, 2018 06:11 IST

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का कहना है कि ट्रेन हॉर्न दिया था। लेकिन चूंकि वहां रावण दहन किया जा रहा था और पटाखों की आवाज गूंज रही थी। इसलिए लोगों को ट्रेन के हॉर्न की आवाज नहीं सुनाई दी।

Open in App

पंजाब के अमृतसर के चौड़ा बाजार में हुए ट्रेन हादसे में 60 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। करीब 40 लोग अभी घायल हैं। उनमें ज्यादातर लोगों की या तो हड्डिया टूटी हुई हैं, या सिर में गंभीर चोटें लगी हैं।

लेकिन यह हादसा हुआ कैसे? बाहरी तौर यह दिखाया-बताया जा रहा है कि दशहरा पर रावण दहन देखने के दौरान लोग ट्रेन के पटरी पर चढ़कर रावण और ट्रेन की पटरियों के साथ वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन वहां से गुजरी और लोग उसकी चपेट में आ गए।

इस पर कई तरह की बहस हो रही है कि आखिर ट्रेन के पटरी के करीब प्रशासन ने रावण दहन की इजाजत क्यों दी। और अगर प्रशासन की अनुमति नहीं थी तब ऐस कार्यक्रम को कैसे अंजाम दिया जा रहा था जहां करीब 500 से ज्यादा लोगों की भीड़ थी।

कई तहर की बहस-मुबाहिसों के बीच एक चश्मदीद ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। चश्मदीद ने आरोप लगाया कि ट्रेन के चालक ने हॉर्न नहीं बजाया था। एक गमगीन महिला ने कहा कि हादसे में उसके बेटे की मौत हो गई है। महिला भी पटरी के करीब ही मौजूद थी, बस पटरियों पर चढ़ी हुई नहीं थी।

उसने कहा कि ट्रेन के चालक ने बिल्कुल भी हॉर्न नहीं दिया। जब ट्रेन एक दम करीब आकर लोगों पर चढ़ने लगी तब जाकर एक हल्का हॉर्न बजाया गया था। लेकिन ट्रेन ने पहले से कोई हॉर्न नहीं दिया था।

घटना के दौरान के जारी हुए वीडियो में इसकी पुष्टि होती नजर आ रही है। मामले कई वी‌डियो सामने आए हैं। ‌किसी भी वीडियो में ट्रेन पहले से हॉर्न देती नहीं सुनाई दे रही है।

हालांकि इसके एकदम उलट केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का कहना है कि ट्रेन हॉर्न दिया था। लेकिन चूंकि वहां रावण दहन किया जा रहा था और पटाखों की आवाज गूंज रही थी। इसलिए लोगों को ट्रेन के हॉर्न की आवाज नहीं सुनाई दी।

इस बीच दिल्ली में अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ने अपने शीर्ष अधिकारियों को अमृतसर रवाना किया है। वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। वह खुद अमेरिका से अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर के देश वापस लौट रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी और उत्तरी रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

गोयल ने अमेरिका से ट्वीट किया, ‘‘ अमृतसर में हुए भयंकर ट्रेन हादसे की घटना से हैरान और दुखी हूं। पीड़ितों के परिवारों के लिए मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं। रेलवे ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है।’’

टॅग्स :रेल हादसापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया