लाइव न्यूज़ :

अमृतसर ट्रेन हादसाः चश्मदीद का आरोप- कांग्रेस ने आयोजित कराया था कार्यक्रम, हादसे के वक्त सिद्धू की पत्नी दे रही थीं भाषण

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: October 20, 2018 06:18 IST

प्रवक्ता आरोप है कि रावण दहन और कार्यक्रम के दौरान हो रहे भाषणों को देखने के लिए लगाई गईं एलईडी भी पटरी की ओर मुंह कर के ही रखी गई थीं। ऐसे में एलईडी देखने के लिए भी लोग पटरी के आसपास खड़े हो रहे थे।

Open in App

पंजाब के अमृतसर के चौड़ा बाजार में हुए भयावह ट्रेन हादसे में राज्य की कांग्रेस सरकार पर विपक्षी कई तरह के हमले बोल रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू फंसती दिखाई दे रही हैं। घटना के वक्त मौके पर मौजूद एक भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता ने ट्रेन हादसे को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

बीजेपी प्रवक्ता के अनुसार, इस कार्यक्रम के लिए किसी तरह कोई अनुमति नहीं ली गई थी। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति ही यह कार्यक्रम ट्रेन के पटरियों के करीब रखा हुआ था। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर थीं।

प्रवक्ता आरोप है कि रावण दहन और कार्यक्रम के दौरान हो रहे भाषणों को देखने के लिए लगाई गईं एलईडी भी पटरी की ओर मुंह कर के ही रखी गई थीं। ऐसे में एलईडी देखने के लिए भी लोग पटरी के आसपास खड़े हो रहे थे।

जबकि जब यह ट्रेन हादसा हुआ तब नवजोत कौर घटनास्‍थल पर ही मौजूद थीं। वह भाषण दे रही थीं। लेकिन जैसे हादसा हुआ और चीख-पुकार मची, वह लाशें उठाने या घायलों की मदद करने के बजाए वहां से भाग खड़ी हुईं।

इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल के नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने भी नवजोर कौर पर इसी तरह के आरोप लगाए। बिक्रम मजीठिया ने कहा कि ट्रेन दुर्घटना की दुर्भाग्यपूर्ण खबर सुनकर वह दुखी हैं। उन्होंने कहा कि वह घटनास्‍थल पर गए थे। वहां कई लोग ऐसे मौजूद थे, जिन्होंने अपनों को खोया था। उनमें से ज्यादातर लोग नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू पर आरोप लगा रहे थे। साथ ही लोग इलाके के काउंसलर पर भी आरोप लगा रहे थे। लोगों के अनुसार अगर सुरक्षा संबंधित सभी कदम उठाए गए होते तो यह हादसा नहीं हुआ होता।

  अमृतसर से चुनाव लड़ चुके मौजूदा सरकार के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी कहा है कि इस ट्रेन हादसे को रोका जा सकता था।

टॅग्स :रेल हादसापंजाबदशहरा (विजयादशमी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है