लाइव न्यूज़ :

अमृतसर ट्रेन दुर्घटना: रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, घटना से संबंध‌ित लोग ही करें फोन

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: October 20, 2018 00:38 IST

पंजाब के अमृतसर में रावण का पुतला दहन देख रहे कई लोग रेल पटरी पर ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में कम से कम 52 लोगों की मौत हो गई जबकि 72 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Open in App

देश भर में हर्षो उल्लास के साथ शुक्रवार को दशहरा मनाया गया। लेकिन शाम को अमृतसर से आई एक दुखद खबर ने इस उत्साह को फीका कर दिया, जहां रेल पटरी के पास रावण का पुतला दहन देख रहे दर्जनों लोग ट्रेन की चपेट में आ गए।

इससे संबंधित जानकारी के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह हेल्पलाइन नंबर हताहत लोगों से संबंधित जानकारी के लिए है। इसलिए यह अपील की गई है कि इन नंबर पर वही लोग कॉल करें, जिन्हें हताहत लोगों के संबंध जानकारी चाहिए है।

ये रहे हेल्पलाइन नंबर- 0183-2223171, 0183-25644850

इसके अलावा ये नंबर भी जारी किए गए हैं-

पंजाब के अमृतसर में रावण का पुतला दहन देख रहे कई लोग रेल पटरी पर ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में कम से कम 52 लोगों की मौत हो गई जबकि 72 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मौके पर कम से कम 300 लोग मौजूद थे जो पटरियों के निकट एक मैदान में रावण दहन देख रहे थे।

अमृतसर के प्रथम उपमंडलीय मजिस्ट्रेट राजेश शर्मा ने बताया कि 50 शवों को बरामद किया गया है और कम से कम 50 घायलों को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि रावण के पुतले को आग लगाने और पटाखे फूटने के बाद भीड़ में से कुछ लोग रेल की पटरियों की ओर बढ़ना शुरू हो गए जहां पहले से ही बड़ी संख्या में लोग खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे।

उन्होंने बताया कि उसी वक्त दो विपरीत दिशाओं से एक साथ दो ट्रेनें आई और लोगों को बचने का बहुत कम समय मिला। उन्होंने बताया कि एक ट्रेन की चपेट में कई लोग आ गए।(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट से)

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं