लाइव न्यूज़ :

अमृतसर हादसा: प्रत्यक्षदर्शी, स्थानीय लोगों ने पत्थर फेंके जाने के ड्राइवर के दावे को किया खारिज, कही ये बातें

By भाषा | Updated: October 22, 2018 00:56 IST

अमृतसर में वार्ड नंबर 46 के पार्षद शैलेन्द्र सिंह शली ने बताया, ‘‘मैं घटनास्थल पर था। ट्रेन रोकने की बात तो छोड़ दीजिये यह धीमा भी नहीं हुआ। ऐसा लगा कि अगर चालक चाहता तो हमें भी कुचल देता। ट्रेन कुछ सकेंड में हमारे पास से गुजर गयी।’’ 

Open in App

अमृतसर में ट्रेन दुर्घटना को लेकर चालक के बयान का स्थानीय लोगों ने रविवार को विरोध किया जिसमें उसने कहा था कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने ट्रेन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया था।

पुलिस और रेलवे अधिकारियों को दिये एक बयान में ट्रेन के चालक ने कहा कि उसने ट्रेन नहीं रोकी क्योंकि दुर्घटनास्थल पर भीड़ ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया था। 19 अक्टूबर को रावण का पुतला दहन देखने के दौरान एक ट्रेन की चपेट में आने से 59 लोगों की मौत हो गई थी।

अमृतसर में वार्ड नंबर 46 के पार्षद शैलेन्द्र सिंह शली ने बताया, ‘‘मैं घटनास्थल पर था। ट्रेन रोकने की बात तो छोड़ दीजिये यह धीमा भी नहीं हुआ। ऐसा लगा कि अगर चालक चाहता तो हमें भी कुचल देता। ट्रेन कुछ सकेंड में हमारे पास से गुजर गयी।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘क्या ऐसे में हमारे लिए तार्किक रूप से ट्रेन पर पत्थर फेंकना संभव है जब हमारे आसापास मृत और घायल लोग पड़े हों? क्या ऐसी घटना के बाद हमारे लिए ऐसा आचरण कर पाना और तेज रफ्तार में जा रही एक ट्रेन पर पत्थर फेंकना संभव है? चालक झूठ बोल रहा है।’’

गौरतलब है कि पंजाब के अमृतसर में हुए 19 अक्टूबर को हुए भीषण रेल हादसे में हुए 59 लोगों की मौत के बाद रविवार को ट्रेन ड्राइवर ने बड़ा खुलासा किया है। इस हादसे की जिम्मेदारी पर लागातार सावालिया निशान उठ रहे थे। इस बीच ट्रेन ड्राइवर के खुलासे के बाद नई बात निकलकर सामने आई है। बता दें कि ड्राइवर ने अपना बयान लिखित तौर पर दिया है। एएनआई एजेंसी के मुताबिक ट्रेन ड्राइवर ने बताया कि उसने हॉर्न भी बजाए और इमरजेंसी ब्रेक भी लगाए। लेकिन वो भी नाकाम हो गया। 

पत्र में अपना बयान देते हुए ट्रेन के ड्राइवर ने लिखा कि उसने भीड़ को पहले से ही देख लिया था। इसके लिए उसने हॉर्न बजाई ताकि भीड़ हट जाएगी। जब भीड़ नहीं हटी तो इमर्जेंसी ब्रेक लगाई। हालांकि ट्रेन रुकने ही वाली थी कि वहां मैजूद लोगों ने ट्रेन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। ट्रेन यात्रियों को चोट न लगें इसलिए मैंने ट्रेन नहीं रोकी। जैसे ही अमृतसर स्टेशन पर पहुंचा। मैंने वहां अधिकारियों को घटना के बारे में सूचित कर दिया था। 

टॅग्स :अमृतसर रेल हादसापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?