लाइव न्यूज़ :

Amritpal Singh: सरेंडर की खबरों के बीच अमृतपाल सिंह ने वीडियो संदेश जारी किया, जानें क्या कहा, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2023 18:20 IST

खुफिया एजेंसियों को मधु विहार के साईं चौक से 21 मार्च का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। अमृतपाल और उसका सहयोगी अपने घर से निकलने के बाद सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकट्टरपंथी उपदेशक ने पंजाब पुलिस की आलोचना की। अमृतपाल स्वर्ण मंदिर में आत्मसमर्पण करने की योजना बना रहा हैं। सहयोगी पपलप्रीत से दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन के दौरान मिली थी।

नई दिल्लीः भगोड़े कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें उसने पंजाब पुलिस की उसके खिलाफ कार्रवाई के दौरान सिख युवकों को गिरफ्तार करने की आलोचना की। खालिस्तानी उग्रवादी अमृतपाल स्वर्ण मंदिर में आत्मसमर्पण करने की योजना बना रहा हैं। 

काली पगड़ी और शॉल पहने, खालिस्तान समर्थक ने वीडियो में कहा कि अगर राज्य सरकार की उसे गिरफ्तार करने की मंशा थी, तो पुलिस उसके घर आ सकती थी। उसने आगे कहा, "भगवान ने हमें गिरफ्तार करने के लिए भेजे गए 'लाखों पुलिस' वालों से बचा लिया।"

वीडियो इन खबरों के बीच आया कि अमृतपाल आत्मसमर्पण कर सकता है। पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके संगठन 'वारिस पंजाब दे' के सदस्यों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है। हाल ही में जालंधर जिले में अपने काफिले को रोके जाने पर अमृतपाल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

कट्टरपंथी उपदेशक ने पंजाब पुलिस की आलोचना की। कार्रवाई के दौरान सिख युवकों को गिरफ्तार करने पर आलोचना की। अमृतपाल सिंह ने कहा कि अगर पंजाब सरकार का इरादा मुझे गिरफ्तार करने का था, तो पुलिस मेरे घर आ सकती थी और मैं मान जाता।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खालिस्तानी उग्रवादी अमृतपाल स्वर्ण मंदिर में आत्मसमर्पण करने की योजना बना रहा हैं। वहीं एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमृतपाल दिल्ली में डीयू की एक छात्रा के रूम में ठहरा हुआ था। यह छात्रा उसके सहयोगी पपलप्रीत से दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन के दौरान मिली थी।

अमृतपाल सिंह ने बुधवार को एक वीडियो बयान जारी किया। खबरों के बीच कि वह खुद आत्मसमर्पण करेंगे और कानून का सामना करेंगे। फरार कट्टरपंथी उपदेशक को पंजाब पुलिस 18 मार्च से तलाश कर रही है। भटिंडा में अकाल तख्त के सामने उनके आत्मसमर्पण की व्यापक अटकलें और रिपोर्टें हैं।

टॅग्स :अमृतपाल सिंहपंजाबPoliceदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम