लाइव न्यूज़ :

देश के गृहमंत्री अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर, राज्य की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 26, 2019 09:15 IST

अमित शाह गुरुवार को अमरनाथ की यात्रा करेंगे और पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह अमरनाथ यात्रा को लेकर की गई सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। 

Open in App

देश के गृहमंत्री अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के लिए रवाना होंगे। वे यहां राज्य की समूची सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे और विशेष रूप से अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा करेंगे। वह जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाल गुरुवार को दिल्ली वापस लौट आएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, अमित शाह गुरुवार को अमरनाथ की यात्रा करेंगे और पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह अमरनाथ यात्रा को लेकर की गई सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। 

आपको बता दें कि गृहमंत्री शाह ने चार जून को जम्मू कश्मीर की स्थिति का विस्तृत ब्योरा दिया गया था। गृहमंत्री को इस संवेदनशील राज्य की जमीनी स्थिति से अवगत कराया गया था। शाह को सालाना अमरनाथ यात्रा के लिए किये जा रहे सुरक्षा इंतजाम के बारे में जानकारी दी गई थी। यह यात्रा एक जुलाई से शुरू हो रही है।इधर, अमरनाथ की तीर्थयात्रा शांतिपूर्ण रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए इस साल जम्मू-कश्मीर को अतिरिक्त केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल उपलब्ध कराया गया है। जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक एम के सिन्हा का कहना है कि पिछले सालों के मुकाबले ज्यादा बल उपलब्ध कराए जाने से घुसपैठ रोधी ग्रिड को मजबूत करने में, पूरे राजमार्ग पर किसी तरह का अवरोध दूर करने वाले दस्ते की तैनाती और तीर्थयात्रियों के शिविरों के आसपास सुरक्षा मजबूत करने में मदद मिली है। उन्होंने कहना था कि पुलिस, एसडीआरएफ और मजिस्ट्रेट वाले छह विशेष दलों को रामबण जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास उन इलाकों में तैनात किया जाएगा, जहां भूस्खलन की आशंका अधिक होती है ताकि यात्रा के दौरान कम से कम अवरोध उत्पन्न हो। यात्रा पर किसी तरह के खतरे के बारे में कोई विशिष्ट सूचना नहीं मिली है, लेकिन तीर्थयात्रा के दौरान चूंकि ऐसी आशंकाएं बढ़ जाती हैं इसलिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। हमें पिछले सालों की तुलना में इस बार अतिरिक्त केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल मिला है और उसी अनुसार पक्के इंतजाम किए गए हैं।

टॅग्स :अमित शाहजम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमरनाथ यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव