लाइव न्यूज़ :

गृहमंत्री अमित शाह आज रखेंगे ‘दिल्ली साइकल वाक’ की आधारशिला, 500 करोड़ की लागत से बनेगा ट्रैक

By भाषा | Updated: January 6, 2020 06:44 IST

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दक्षिण दिल्ली के तुगलकाबाद में सोमवार को ‘दिल्ली साइकल वाक’ परियोजना की आधारशिला रखने वाले हैं।

Open in App

दिल्ली में लोगों को साइकिल के उपयोग के लिए प्रोत्साहित कर प्रदूषण घटाने और शहर को पैदल चलने अनुकूल बनाने की कोशिश के तहत राष्ट्रीय राजधानी में अगले चार बरसों में ‘‘साइकलिंग एवं वाकिंग ट्रैक’’ बनाया जाएगा। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दक्षिण दिल्ली के तुगलकाबाद में सोमवार को ‘दिल्ली साइकल वाक’ परियोजना की आधारशिला रखने वाले हैं।

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के एक अधिकारी के मुताबिक इस परियोजना का उद्देश्य दिल्ली को सर्वाधिक पैदल चलने योग्य और पर्यावरण हितैषी बनाना है।

इस पर कुल लागत 500 करोड़ रुपये की आएगी। इसके चार साल में पूरा होने की उम्मीद है। डीडीए ने एक बयान में कहा कि पूरा नेटवर्क 200 किमी से अधिक होगा।प्रथम चरण में 36 किमी होगा।

बयान में कहा गया है, ‘‘तीन लाइनों का चयन किया गया है : नीलगाय लाइन (बदरपुर से मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन), पीकॉक लाइन (मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन से वसंत कुंज मॉल) और बुलबुल लाइन (चिराग दिल्ली से नेहरू प्लेस एवं इस्कॉन मंदिर)। बयान में कहा गया है कि इस इलाके में पड़ने वाले जंगलों में कई उपेक्षित झीलें भी हैं, जिनमें से कुछ विलुप्त हो गई हैं। इसलिए यह परियोजना उन झीलों का पुनर्जीवन भी करेगा।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक पर हर 100 मीटर की दूरी पर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। 

टॅग्स :अमित शाहमोदी सरकारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल