लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने गोवा से साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- राहुल गांधी पूर्वोत्तर गए और वहां से कांग्रेस साफ हो गई

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 16, 2023 21:21 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण गोवा में एक जनसभा को संबोधित किया। उनकी इस यात्रा को 2024 के लोकसभा चुनाव भियान की शुरुआत कहा जा रहा है। यहां कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गोवा व उत्तराखंड जैसे राज्यों में पूर्ण बहुमत का आशीर्वाद प्राप्त है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने गोवा से साधा कांग्रेस पर निशानाकहा- कांग्रेस ऐसा मानती थी कि नार्थ ईस्ट उनका गढ़ हैकहा- राहुल गांधी वहां गए और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया

पणजी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण गोवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब हमने गोवा और उत्तराखंड में चुनाव जीते तो कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वे छोटे राज्य हैं। लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि छोटे राज्य देश के महत्वपूर्ण हिस्से हैं। 

अमित शाह ने इस दौरान राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ऐसा मानती थी कि नार्थ ईस्ट उनका गढ़ है, लेकिन  यात्रा समाप्त कर राहुल बाबा वहां गए और तीनों राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। छोटे राज्य हमारे देश की 'धरोहर' हैं और उनका महत्व बड़े राज्यों के बराबर है। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गोवा व उत्तराखंड जैसे राज्यों में पूर्ण बहुमत का आशीर्वाद प्राप्त है।"

अमित शाह ने आगे कहा, "मनोहर पर्रिकर न केवल गोवा बल्कि पूरे भारत का गौरव बनकर उभरे। सादगी क्या होती है, सरलता क्या होती है, प्रमाणिकता क्या होती है, इसका परिचय कराने वाले मनोहर पर्रिकर जी आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन गोवा की जनता उन्हें कभी भुला नहीं सकती है। कांग्रेस को भले ही गोवा छोटा राज्य लगे, लेकिन हमारे लिए गोवा भारत माता के माथे की बिंदिया है। आने वाले दिनों में हम यहां सारे वादे पूरे कर आपके सामने आएंगे।"

अमित शाह ने दावा किया कि भाजपा कर्नाटक में फिर से सरकार बनाएगी। बता दें कि गोवा के पोंडा में शाह की रैली को  2024 के लोकसभा चुनाव भियान की शुरुआत कहा जा रहा है। गोवा में अमित शाह संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। भाजपा इस समय कर्नाटक चुनाव में भी व्यस्त है। हालांकि इससे पहले भाजपा को झटका भी लगा है। भाजपा के कद्दावर नेता और लिंगायत समुदाय के प्रभावशाली दिग्गजों में एक कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। शेट्टार अब हुबली-धारवाड़ विधानसभा सीट की पारंपरिक सीट पर बतौर कांग्रेस उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे।

टॅग्स :अमित शाहगोवाकांग्रेसराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील