लाइव न्यूज़ :

बिहार: सीमांचल का दौरा कर रहे अमित शाह ने किशनगंज के ऐतिहासिक बूढ़ी काली मंदिर में टेका मत्था

By एस पी सिन्हा | Updated: September 24, 2022 16:07 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार की सुबह किशनगंज के ऐतिहासिक बूढ़ी काली मंदिर गये और वहां पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की।

Open in App
ठळक मुद्देसीमांचल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने दूसरा दिन किशनगंज में बूढ़ी काली का दर्शन कियामान्यता है कि बूढ़ी काली के दर्शन और पूजा-अर्चना करने से भक्तों के मनोरथ पूर्ण होते हैंबताया जाता है कि भक्तों के बीच किशनगंज की बूढ़ी काली का बहुत विश्वास है

पटना:बिहार में सीमावर्ती किशनगंज जिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे का आज दूसरा दिन है। किशनगंज पहुंचे अमित शाह ने शनिवार की सुबह ऐतिहासिक बूढ़ी काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। लाइनपाड़ा स्थित बूढ़ी काली मंदिर में दूर-दूर से भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।

मंदिर के बारे में ऐसी मान्यता है कि यहां पर मां काली की पूजा अर्चना करने वाले भक्तों के मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं। इस मंदिर के प्रति भक्तों में इतनी श्रद्धा और विश्वास है कि यहां मूर्ति दान की होड़ लगी रहती है। मूर्ति दान के लिए भक्तों को कई वर्षों का इंतजार करना पड़ता है। अगले 21 वर्षों तक मूर्ति दान की बुकिंग हो चुकी है।

गृह मंत्री अमित शाह के यहां पूजा करने को इस लिहाज से भी बेहद खास माना जा रहा है कि वे इस इलाके में भाजपा के परम्परागत वोट बैंक को एक परोक्ष संदेश देना चाहते थे। चूकी यह इलाका अल्पसंख्यक बहुल है। यहां वोट बैंक के लिहाज से जदयू और राजद की मजबूत उपस्थिति रही है। ऐसे में अमित शाह का इस इलाके में प्रसिद्ध मंदिर में पूजा करने से हिंदुओं मतदाताओं को बड़ा संदेश जाएगा।

अब तक कि यहां की राजनीति जहां अल्पसंख्यक आधारित थी, वहीं अब शाह के इस दौरे ने बिना कुछ बोले ही बड़ा संदेश देने के काम किया है। सीमांचल के इलाके में अमित शाह की इस सक्रियता से विपक्षी दलों की चिंता बढ़ सकती है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अमित शाह का काफिला आगे बढ़ा। इसके बाद टेढ़ागाछ के लिए रवाना हुए। गृह मंत्री अमित शाह भारत-नेपाल बॉर्डर पर पहुंचे और ओपन बॉर्डर का निरीक्षण किया।

यहां पर उन्होंने एसएसबी के जवानों की ड्यूटी को बेहद कठिन और चुनौतियों भरा बताया। यहां पर एसएसबी के कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं शहर के डे मार्केट में स्थानीय लोगों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि डे मार्केट में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जहां पर अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे।

कहा जा रहा है कि अमित शाह अपनी सुरक्षा की परवाह न करते हुए बाहर निकले और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। आज विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

टॅग्स :अमित शाहकिशनगंजबिहारSSBआईटीबीपी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब