लाइव न्यूज़ :

Amit Shah In Bihar: 'आरजेडी और कांग्रेस दोनों घपला-घोटाला करने वाली पार्टी', बिहार से बोले गृह मंत्री अमित शाह

By धीरज मिश्रा | Updated: March 9, 2024 15:50 IST

Amit Shah In Bihar: गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बिहार के दौरे पर थे। यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए आरजेडी-कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस दोनों घपला-घोटाला करने वाली पार्टी है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने कहा कि 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम मोदी ने किया80 करोड़ लोगों को 5 किलो मुफ्त अनाज देने का काम मोदी ने किया12 करोड़ गरीबों को शौचालय देने का काम मोदी ने किया

Amit Shah In Bihar: गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बिहार के दौरे पर थे। यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए आरजेडी-कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस दोनों घपला-घोटाला करने वाली पार्टी है। आरजेडी ने चारा घोटाला, वर्दी घोटाला, पाइप घोटाला, रेलवे होटल के आवंटन में घोटाला, बालू घोटाला किया और अरबों रुपए की बेनामी संपत्ति बेटे-बेटियों के नाम की। कांग्रेस ने कॉमनवेल्थ घोटाला, कोयला घोटाला, टूजी घोटाला, ऑगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, चिटफंड आदि घोटाला किया।

जबकि मोदी पर एक पैसे के भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। लालू प्रसाद ने सिर्फ पिछड़ा, अति-पिछड़ा और गरीबों की भूमि हथियाने का काम किया है। मैं लालू प्रसाद की पार्टी को चेताने आया हूं कि बिहार में फिर से डबल इंजन की सरकार बन गई है। हमारी डबल इंजन की सरकार एक कमेटी गठन करेगी और जिन-जिन ने गरीबों की भूमि हथियाई है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी और उन्हें जेल में डालने का काम करेगी।

इतने सालों से कांग्रेस पार्टी और लालू प्रसाद यादव सत्ता में रहे, लेकिन कर्पूरी ठाकुर जी का सम्मान करने का काम नहीं किया। बिहार के पिछड़े वर्ग के हितैषी और बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का काम प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया।

परिवारवाद पर बोले अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि सोनिया गांधी का एक मात्र लक्ष्य है राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना। लालू प्रसाद यादव का एक मात्र लक्ष्य है अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना। उन्होंने कहा कि गरीब का अगर कोई भला कर सकता है तो केवल और केवल नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी कर सकती है। उन्होंने कहा कि हम यहां जब-जब आए, बिहार की जनता ने हमारी झोली कमल से भर दी। 2014 में आपने बीजेपी को 31 सीटें दी, 2019 में आए तो आपने 39 सीटें दी और 2024 में 40 की 40 सीटें मोदी जी की झोली में डालना है। 

टॅग्स :बिहारलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावअमित शाहलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?