लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में हालात सामान्य करने के लिए अमित शाह का 'मास्टर प्लान', बीजेपी नेताओं को दिया ये खास निर्देश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2019 15:26 IST

गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के बीजेपी नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद कुछ अहम फैसले लिये गये।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह का जम्मू-कश्मीर के बीजेपी नेताओं को निर्देश- क्षेत्र के प्रमुख लोगों से बढ़ाएं मेलजोलदिल्ली में जम्मू-कश्मीर के बीजेपी नेताओं से बैठक के बाद आउटरीच कार्यक्रम शुरू करने का हुआ फैसला

कश्मीर में हालात सामान्य करने की कोशिशों के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के बीजेपी नेताओं को निर्देश दिया है कि वे क्षेत्र के प्रमुख और प्रतिष्ठित लोगों से मिलें। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाये जाने के बाद से ही सरकार क्षेत्र में सामान्य स्थिति लाने की कोशिश लगातार कर रही है।

एएनआई के अनुसार एक सूत्र ने बताया है कि राज्य के बीजेपी नेताओं को मौलवी, व्यापारियों, होटल चलाने वालों और पर्यटन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से मेलजोल बढ़ाने को कहा गया है। आउटरीच कार्यक्रम का यह फैसला सोमवार को दिल्ली में अमित शाह और जम्मू- कश्मीर के बीजेपी नेताओं के बीच उच्च स्तरीय बैठक के बाद लिया गया।

सूत्रों के अनुसार यह फैसला राज्य में विकास के काम एक बार फिर पटरी पर लाने के लिए लिया गया है। इस कार्यक्रम का मकसद शैक्षणिक संस्थानों को खुलवाने सहित सरकारी कर्मचारियों को कार्यालय आने के लिए उत्साहित करना और पर्यटन सेक्टर को दोबारा पटरी पर लाना है। इन कदमों के जरिए पार्टी को उम्मीद है कि वह घाटी में अपनी खोई जमीन पाने में सफल होगी और आर्थिक स्थिति भी घाटी में मजबूत होगी।

सूत्रों के अनुसार शैक्षणिक संस्थान जल्द से जल्द खोलने के अलावा सरकार चाहती है कि स्थानीय लोगों की सहभागिता पंचायत और जल्द होने जा रहे ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल चुनाव में भी बढ़े। सूत्रों के अनुसार यह साफ कहा गया है कि अधिकतम हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाए।

माना जा रहा है कि इसी साल के आखिर में नवंबर या फिर दिसंबर में इंवेस्टमेंट समिट का भी आयोजन राज्य में किया जा सकता है। हालांकि, सूत्र के अनुसार तारीख को लेकर अभी कोई भी फैसला नहीं हुआ है। गौरतलब है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 5 अगस्त को संसद में जम्मू-कश्मीर राज्य पुनर्गठन बिल को पेश करते हुए आर्टिकल-370 को हटाने का फैसला किया। संसद के बहुमत के आधार पर जम्मू-कश्मीर से लद्दाख को भी अलग किया गया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)धारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं