लाइव न्यूज़ :

अमित शाह और BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा कल एम्स में सीएम योगी के पिता से मिलने गए थे, PM मोदी ने भी फोन पर योगी आदित्यनाथ से की बात

By अनुराग आनंद | Updated: April 20, 2020 16:10 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन से बात कर सीएम योगी से उनके पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का अंतिम संस्कार कल उत्तराखंड में उनके पैतृक गांव में होगा।सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन सुबह 10.44 बजे हुआ

नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता के एम्स में भर्ती होने की खबर सुनकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की थी।

इसके अलावा, पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन से बात कर सीएम योगी से उनके पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का अंतिम संस्कार कल उत्तराखंड में उनके पैतृक गांव में होगा।

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन सुबह 10.44 बजे हुआ। इस बात की जानकारी राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश के अवस्थी ने दी।  

बता दें कि आदित्यनाथ के पिता की तबीयत काफी समय से खराब थी और दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान: एम्स में उनका इलाज चल रहा था।

अपने पिता के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर कहा कि पिता जी के अंतिम दर्शन की बहुत इच्छा थी, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाऊंगा। इसके साथ ही पत्र में उन्होंने लिखा कि परिवार के कम से कम लोग अंतिम संस्कार में शामिल हों।

सीएम योगी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ महामारी से दुनिया लड़ रहा है, ऐसे में लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए मैं अपने पिता के अंतिम दर्शन के लिए नहीं जा रहा हूं। 

बता दें कि यूपी के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया कि आनंद सिंह बिष्ट ने सोमवार को 10 बज कर 44 मिनट पर अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री कोरोना वायरस संकट पर अधिकारियों के साथ बैठक में थे जब उन्हें पिता के निधन की सूचना मिली लेकिन उन्होंने कोर टीम के अधिकारियों साथ बैठक जारी रखी।

उत्तर प्रदेश के सूचना निदेशक शिशिर ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, '' आज सुबह 10 बजे से मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कोविड-19 के कोर ग्रुप के अधिकारियों की बैठक हो रही थी, उसी बीच उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता का निधन हो गया लेकिन इसके बाद भी वह बैठक करते रहे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने के बाद ही बैठक से उठे।'' 

बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोटा से उत्तर प्रदेश लौटे सभी बच्चों को घर में पृथक वास में रखना सुनिश्चित कराया जाए। इसके साथ ही सभी बच्चों के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कराने के बाद उनको घर भेजा जाए। शिशिर ने बताया कि पिता के निधन की सूचना के बाद भी मुख्यमंत्री करीब 45 मिनट तक बैठक में रहे।

 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेशलखनऊयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं