लाइव न्यूज़ :

'अमित शाह मानते हैं कि वह भी एजेंसियों पर दबाव डाल रहे हैं', तेजस्वी यादव ने गृहमंत्री के बयान का जिक्र करके साधा निशाना

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 31, 2023 14:50 IST

जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इन दिनों केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच का सामना कर रहे हैं। धन शोधन मामले में लालू परिवार ईडी की जांच के दायरे में भी है। इसे लेकर तेजस्वी लगातार भाजपा और केंद्र सरकार पर जांच एंजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव इन दिनों सीबीआई की जांच का सामना कर रहे हैंकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद साधा निशानाकहा- शाह मान रहे हैं कि वह भी सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं

पटना:एक मीडिया समूह के कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुजरात में कथित फर्जी मुठभेड़ के मामले में सत्ता का दुरुपयोग किया था। अमित शाह ने कहा था कि तब फर्जी मुठभेड़ के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फंसाने के लिए मुझ पर दबाव डाला था। उन्होंने कहा कि वह खुद सत्ता के दुरुपयोग के भुक्तभोगी हैं।

अब अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि अमित शाह के बयान से यही साफ होता है कि वह भी एजेंसियों पर दबाव डाल रहे हैं। पटना में इस मामले को लेकर तेजस्वी ने कहा, "मुझे नहीं पता यह सच है या नहीं लेकिन उन्होंने(अमित शाह) कहा है कि उनपर CBI ने 'दबाव'  बनाया। मतलब वे मानते हैं कि इस समय वे भी एजेंसियों पर दबाव डाल रहे हैं।"

अमित शाह ने क्या कहा था

कार्यक्रम में जांच एंजेंसियों के दुरुपयोग के विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए शाह ने कहा था, "मैं खुद सत्ता के दुरुपयोग का भुक्तभोगी हूं। मुझे दंगों में फंसाने की कोशिश हुई। दंगों में शामिल होने का केस हुआ, लेकिन कुछ नहीं निकला। हमने कोई काले कपड़े पहनकर विरोध नहीं किया। मुंबई कोर्ट में केस ले गए। वहां अदालत ने मुकदमे को राजनीति से प्रेरित बताया। मेरे ऊपर फर्जी एनकाउंटर का झूठा केस किया गया। मोदी का नाम लेने के लिए दबाव बनाया गया। 90 फीसदी सवाल में कहा गया कि मोदी का नाम ले लो तो छोड़ देंगे। मोदी के खिलाफ एक राज्य ने एसआईटी बनाई, लेकिन हमने कभी हाय तौबा नहीं की।"

बता दें कि जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इन दिनों केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच का सामना कर रहे हैं। धन शोधन मामले में लालू परिवार ईडी की जांच के दायरे में भी है। इसे लेकर तेजस्वी लगातार भाजपा और केंद्र सरकार पर जांच एंजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते रहे हैं।

टॅग्स :तेजस्वी यादवअमित शाहबिहारसीबीआईप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया