लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने फिर अपने हाथों में ली यूपी की कमान, क्या योगी आदित्यानाथ होंगे साइडलाइन?

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: July 4, 2018 06:07 IST

अमित शाह अपने यूपी चुनावी बैठकों की शुरुआत 2 जुलाई को मिर्जापुर से करेंगे।

Open in App

लखनऊ, 22 जूनः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में सक्रिय होने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन से निपटने की जिम्मेदारी वे किसी और डालना नहीं चाहते हैं, क्योंकि ऐसा कर के गोरखपुर-फूलपुर-कैराना में वे इसका परिणाम भुगत चुके हैं। उल्लेखनीय है कि अमित शाह का राष्ट्रीय राजनीति में उत्‍थान लोकसभा चुनाव 2014 में यूपी के में बीजेपी को मिली अप्रत्याशित जीत को ही माना जाता है। तब अमित शाह यूपी के बीजेपी चुनाव प्रभारी थे और बीजेपी 80 में से 72 सीटें जीती थीं।

हालांकि यूपी में योगी आदित्यानाथ का उदय होने के बाद अमित शाह ने यहां सक्रियता कम कर दी थी। लेकिन बीते कुछ दिनों से यूपी के माहौल को देखते हुए उन्होंने फिर से कमान अपने हाथों में ले ली है। अमित शाह आगामी 2 जुलाई से लेकर 4 जुलाई तक यूपी में बीजेपी के हालात दुरुस्त करेंगे।

अमित शाह ने भी माना सपा-बसपा की एकता बीजेपी के लिए 2019 की सबसे बड़ी चुनौती

इस दौरान वे उत्तर प्रदेश के दोनों हिस्सों पूर्वी उत्तर प्रदेश व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक-एक दिन डेरा डालेंगे और वर्तमान महौल का ठोह लेंगे। जानकारी के मुताबिक अमित शाह अपने यूपी चुनावी बैठकों की शुरुआत 2 जुलाई को मिर्जापुर से करेंगे। मिर्जापुर, पूर्वी उत्तर प्रदेश का वह जिला है, जो बसपा और सपा गढ़ रहा है। मोदी सरकार और योगी सरकार के बाद सबसे ज्यादा विरोधी स्वर भी पूर्वी उत्तर प्रदेश के इसी जिले से उठे हैं। इसे जिले में अनुसूचित व पिछड़ी जातियों का बोलबाला है। यह जिला वाराणसी, इलाहाबाद और सोनभद्र से जुड़ता है।

अमित शाह ने 8 घंटे तक लगाई दिल्‍ली BJP नेताओं की क्लास, जमकर लगाई डांट

उल्लेखनीय है कि सोनभद्र के ही रॉबर्ट्सगंज के सांसद छोटेलाल ने कुछ दिनों पहले योगी आदित्यनाथ पर अपने सभा से भगाने से आरोप लगाया था। इसके बाद मामला दलित बनाम सवर्ण का हो गया था। जिससे क्षेत्र में बीजेपी को नकारात्मक माहौल बना था। अमित शाह इन्हीं सब मामलों को साधने के लिए मिर्जापुर का रुख कर रहे हैं। इसके अलावा 5 जुलाई को वे आगरा में रहेंगे। यहां से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीजेपी के हालात का मुआयना करेंगे। अखिलेश यादव के लगातार हमले और मायावती के सहयोग से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीजेपी के लिए हालात थोड़े कठिन हो गए हैं। इस बात को हाल ही में जी-न्यूज के एक समिट खुद में अमित शाह ने माना है। इसलिए अब वे योगी आदित्यानाथ के बजाए खुद मैदान में उतरने जा रहे हैं।

टॅग्स :अमित शाहउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर