लाइव न्यूज़ :

अमित पालेकर होंगे गोवा में AAP के मुख्यमंत्री उम्मीदवार, अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान

By विनीत कुमार | Updated: January 19, 2022 13:02 IST

गोवा में आम आदमी पार्टी ने अमित पालेकर (Amit Palekar) को अपना सीएम उम्मीदवार घोषित किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देअमित पालेकर को गोवा में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा बनाया गया है।अमित पालेकर पेशे से वकील और समाजसेवी हैं, अरविंद केजरीवाल ने उनके नाम की घोषणा की।अमित पालेकर भंडारी समाज से आती हैं, जिनकी संख्या गोवा में 35 से 40 प्रतिशत के करीब है।

पणजी: आम आदमी पार्टी (आप) ने गोवा में अपने मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने अमित पालेकर को अपना सीएम उम्मीदवार घोषित किया है। अरविंद केजरीवाल ने अमित पालेकर के नाम की घोषणा की। अमित पालेकर पेशे से एक वकील हैं। केजरीवाल ने उनके नाम का ऐलान करते हुए कहा कि अमित पालेकर भंडारी समाज से आते हैं। इससे पहले मंगलवार पार्टी ने पंजाब में भगवंत मान को अपना सीएम उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी।

रेस में सबसे आगे थे अमित पालेकर

अमित पालेकर वकील के साथ-साथ समाजसेवी भी हैं। बतौर सीएम फेस उनका नाम लिस्ट में पहले से ही आगे चल रहा था। अरविंद केजरीवाल ने उनके नाम का ऐलान करते हुए कहा कि गोवा में भंडारी समाज के करीब 30-35 से 40 प्रतिशत तक लोग हैं लेकिन इस समाज से पिछले 60 साल में केवल एक आदमी ढाई साल के लिए सीएम बना।

बता दें कि अमित पालेकर लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और गोवा में जाना-पहचाना नाम हैं। पालेकर ओल्ड गोवा हेरिटेज साइट पर गैरकानूनी तरीके से निर्माण का विरोध करने के दौरान भी चर्चा में रहे थे। उन्होंने इसके खिलाफ भूख हड़ताल भी की थी। 

कोविड काल में भी वह काफी सक्रिय रहे थे। उनकी मां का राजनीति से जुड़ाव रहा है और वे दस साल तक सरपंच रह चुकी हैं। अमित पालेकर ने पिछले साल अक्टूबर में आम आदमी पार्टी का हाथ थामा था।

हमने मुख्यमंत्री पद के लिए ईमानदार चेहरा चुना: केजरीवाल

अमित पालेकर के नाम की घोषणा करने से पहले केजरीवाल ने कहा कि पार्टी ने एक ईमानदार व्यक्ति को सीएम के चेहरे के तौर चुना है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति को चुना है जो लोगों के बीच अपने अच्छे कामों के लिए जाना जाता है।

केजरीवाल ने कहा, 'हमने आपसे वादा किया था कि हम आपको एक (मुख्यमंत्री पद का) चेहरा देंगे, जिसका दिल गोवा के लिए धड़कता है और जो गोवा के लिए अपनी जान दे सकता है, कोई ऐसा व्यक्ति जो सभी को साथ ले जाएगा, चाहे वे किसी भी धर्म या जाति के हों, चाहे वे अमीर हों या गरीब, चाहे वे उत्तरी गोवा में रहते हों या दक्षिण गोवा में।'

बताते चलें कि गोवा में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव है और पार्टी ने सभी 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022आम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालअमित पालेकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं