लाइव न्यूज़ :

BJP नेता ने पुलिस इंस्पेक्टर को दी धमकी, कहा- दो सेकंड में उतरवा दूंगा टोपी

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 3, 2018 13:46 IST

बताया जा रहा है कि मुरादाबाद के ब्लॉक डिलारी में पूनम देवी ब्लॉक प्रमुख का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा थी, जिसमें बीजेपी नेता राजपाल सिंह चौहान और उनके बेटे अमित चौहान भी शामिल होने पहुंचे थे।

Open in App

लखनऊ, 3 अप्रैलः उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भले ही जनता को सुरक्षा देने की बात कर रही हो, लेकिन उसके पुलिस अधिकारी ही धमकियां सुन रहे हैं और यह धमकियां कोई और नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता दे रहे हैं। गुस्से में तमतमाए एक नेता ने यहां तक बोल दिया कि दो सेकंड के भीतर टोपी उतरवा देंगे। यह बीजेपी की सरकार है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुरादाबाद में बीजेपी नेता राजपाल चौहान के बेटे अमित चौहान ने पुलिस अधिकारी को सार्वजनिक स्थल पर धमकाया। उन्होंने कहा, 'अगर थाने में कुछ गलत हो तो मुझे सबूत दो, एक सेकंड में इनकी और इनके अधिकारियों की टोपी नीचे करवा दूंगा, ये बीजेपी की सरकार है।' 

मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि मुरादाबाद के ब्लॉक डिलारी में पूनम देवी ब्लॉक प्रमुख का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा थी, जिसमें बीजेपी नेता राजपाल सिंह चौहान और उनके बेटे अमित चौहान भी शामिल होने पहुंचे थे। अमित चौहान ने इंस्पेक्टर शरद मलिक बीजेपी जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा की मौजूदगी में जमकर धमकाया।

खबरों के अनुसार, डिलारी के गांव कुआ खेड़ा में एक मंदिर निर्माण चल रहा है, जिसको लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहा है। इसको लेकर बीजेपी नेता की नाराजगी बताई जा रही है। मामला बढ़ने के बाद थाने तक जा पंहुचा, जहां मामला शांत करवाया गया है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया