लाइव न्यूज़ :

दिल्ली आबकारी नीति मामले में ED की छापेमारी पर बोले केजरीवाल- 'तीन महीने में 500 से अधिक छापे मारे गए हैं लेकिन...'

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 7, 2022 10:28 IST

आबकारी नीति का मामला भाजपा-आप गतिरोध का केंद्र रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तीन महीने में 500 से अधिक छापे मारे गए हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं मिला है।केजरीवाल ने कहा कि अपनी गंदी राजनीति के लिए इतने अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है। ऐसे देश कैसे तरक्की करेगा?उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ विभिन्न मुद्दों पर आप सरकार की तनातनी जारी है।

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के एक मामले में शुकव्रार को एक बार फिर छापेमारी की। दिल्ली सरकार इस नीति को वापस ले चुकी है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब में करीब तीन दर्जन स्थानों पर छापे मारे गए। एक ट्वीट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तीन महीने में 500 से अधिक छापे मारे गए हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं मिला है।

केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, "500 से ज्यादा रेड, 3 महीनों से सीबीआई/ ईडी के 300 से ज्यादा अधिकारी 24 घंटे लगे हुए हैं- एक मनीष सिसोदिया के खिलाफ सबूत ढूंढने के लिए। कुछ नहीं मिल रहा क्योंकि कुछ किया ही नहीं। अपनी गंदी राजनीति के लिए इतने अधिकारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है। ऐसे देश कैसे तरक्की करेगा?"

जुलाई में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद शराब नीति मामले में जांच गहरी होने के बाद उन्होंने पहले भी भी इसी तरह की टिप्पणी की है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ विभिन्न मुद्दों पर आप सरकार की तनातनी जारी है। सक्सेना इस साल मई में दिल्ली के उपराज्यपाल बने थे। इसके बाद उन्होंने केजरीवाल सरकार के कई कार्यों की जांच के आदेश दिए हैं, जिनमें वापस ले ली गई आबकारी नीति, कक्षाओं और अस्पतालों का निर्माण शामिल हैं। उन्होंने हाल ही में दिल्ली बिजली सब्सिडी योजना की भी जांच कराने के आदेश दिए हैं।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालप्रवर्तन निदेशालयपंजाबदिल्लीमनीष सिसोदियाManish Sisodia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब