लाइव न्यूज़ :

कोरोना की दूसरी लहर के बीच अमरनाथ यात्रा से पहले टेस्ट और टीकाकरण अनिवार्य बनाने की तैयारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 17, 2021 14:35 IST

अमरनाथ यात्रा इस साल 28 जून से शुरू होगी और 22 अगस्त तक चलेगी। हालांकि इससे पहले देश में कोरोना के बढ़ रहे मामलों ने चिंता बढ़ा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअमरनाथ यात्रा की शुरुआत जून के आखिरी हफ्ते से होनी है इस सालएक अप्रैल से यस बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और जम्मू कश्मीर बैंक की शाखाओं में रजिस्ट्रेशन होंगे शुरूकोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस बार कोरोना टेस्ट करवाना और टीका लगवाने जैसे नियम लागू किए जा सकते हैं

जम्मू: देश में कोरोना की दूसरी लहर के दस्तक दिए जाने की सरकारी पुष्टि के बाद अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वालों के लिए कोरोना टेस्ट करवाना और टीका लगवाना अनिवार्य करने की कवायद तेज हो गई है। 

हालांकि अभी तक इसे लेकर सिर्फ मंथन चल रहा है और अधिकाकरियों का कहना है कि इसके लिए नियम तय किए जा सकते हैं।

अगले महीने की एक तारीख से देश भर में यस बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और जम्मू कश्मीर बैंक की 446 शाखाओं में अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण आरंभ होगा। फिलहाल पंजीकरण के लिए 15 से लेकर 75 साल तक की आयु के स्वस्थ लोगों को अनुमति दी जाएगी। 

इनमें गर्भवती महिलाओं के लिए भी नियम बनाए गए हैं। हालांकि, अब जबकि कोरोना ने देश के कई भागों में दूसरी लहर की दस्तक दी है, यात्रा में शामिल होने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए टीका लगवाना तथा कोरोना टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है।

अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार महामारी की लहर को देखते हुए इसके प्रति चिंता प्रकट करना लाजिमी है।

हालांकि कोरोना की दूसरी लहर के कारण यात्रा को इस बार भी टाल दिए जाने की संभानाओं से इंकार करते हुए अधिकारी कहते हैं कि अगर परिस्थितियां बहुत ज्यादा खतरनाक हद तक पहुंचेगी तो ही उस स्थिति में ऐसा कोई निर्णय लिया जाएगा। 

फिलहाल माना जा रहा है कि अमरनाथ यात्रा में शिरकत करने वालों को टीका लगवा लिए जाने तथा टेस्ट करवाने का प्रमाण पेश करने जैसे नियम जल्द जारी किए जा सकते हैं।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राकोरोना वायरसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष