लाइव न्यूज़ :

अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी के नाम, पदनाम और फोटो का इस्तेमाल बिना अनुमति के विज्ञापन में छापा, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 22, 2020 19:29 IST

पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने बुधवार को बताया कि एक मामला संज्ञान में आया है, जिसमें अखबार में साईं ग्रीन सिटी, जगदीशपुर का विज्ञापन छापा गया है, जिसमें प्लॉट खरीदने के लिए अपील की गई है, इसी अपील के नीचे कुछ वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की तस्वीरें, नाम और पदनाम का उल्लेख किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने बताया कि इसी के चलते सांसद के निजी सचिव द्वारा हमें प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ।पूर्व अनुमति के उनके नाम को बदनाम करते हुए प्लाट बेचने एवं खरीदने की अपील की गई है।

केन्द्रीय मंत्री एवं अमेठी से लोकसभा सांसद स्मृति ईरानी के नाम, पदनाम और फोटो का इस्तेमाल उनकी बिना अनुमति के एक विज्ञापन में किया गया है, जिसके बाद स्मृति के निजी सचिव विजय गुप्ता ने पुलिस को पत्र लिखकर संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए कहा है।

पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने बुधवार को बताया कि एक मामला संज्ञान में आया है, जिसमें अखबार में साईं ग्रीन सिटी, जगदीशपुर का विज्ञापन छापा गया है, जिसमें प्लॉट खरीदने के लिए अपील की गई है, इसी अपील के नीचे कुछ वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की तस्वीरें, नाम और पदनाम का उल्लेख किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसी के चलते सांसद के निजी सचिव द्वारा हमें प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ, जिसके माध्यम से पुलिस कार्रवाई के लिए लिखा गया था। पत्र में कहा गया है कि बिना उनकी सहमति और पूर्व अनुमति के उनके नाम को बदनाम करते हुए प्लाट बेचने एवं खरीदने की अपील की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना जगदीशपुर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इसमें प्रथम दृष्टया पूछताछ चल रही है। अधिकारी ने बताया कि साईं ग्रीन सिटी के एमडी वीरेंद्र विधि, उनके पार्टनर सोनू यज्ञ सैनी और वहां के ग्राम प्रधान अभय प्रताप सिंह सहित अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

ख्याति गर्ग ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि का नाम, पदनाम और फोटो उनकी सहमति या पूर्व अनुमति के विज्ञापन में प्रकाशित करना अपराध है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ''इस पर रोक लगाने एवं लोगों को जागरूक करने के लिए आप लोगों के माध्यम से बताना चाहूंगी कि इसमें साईं ग्रीन सिटी ठेकेदारी तथा प्लाटिंग की एनओसी के संबंध में डीएम कार्यालय को अग्रिम कार्रवाई के लिए मेरे द्वारा रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।

मुकदमा भी अज्ञात के नाम पंजीकृत किया गया है और कुछ लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। विवेचना भी चल रही है। इसमें दो-तीन स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस विज्ञापन में मानहानि का अपराध किया है।

विज्ञापन में स्मृति के साथ उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री सुरेश पासी व भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी की भी फोटो एवं पदनाम का इस्तेमाल किया गया है। इस पर कांग्रेस पार्टी के विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने ट्विटर पर कटाक्ष किया कि लोग देश बेचने का काम कर रहे हैं। अभी स्मृति ईरानी जी को चुनाव जीते साल भर भी नहीं हुआ है और अमेठी में वह बाकायदा विज्ञापन देकर प्लाट भी बेचने लगीं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअमेठीस्मृति ईरानीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा