लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने की भारत की बड़ी मदद, कोरोना वायरस से निपटने के लिए दिए 59 लाख डॉलर

By भाषा | Updated: April 17, 2020 09:45 IST

दक्षिण एशिया में अमेरिका ने जिन देशों को कोविड-19 से निपटने के लिए सहायता मुहैया कराई हैं, उनमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल , पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल है। 

Open in App
ठळक मुद्देइस सहायता का उपयोग आपातकालीन तैयारियों और इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए नवीन वित्त पोषण तंत्र जुटाने में भी किया जा रहा है।भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 13,387 हो गई है, इसमें 11201 सक्रिय मामले, 1749 ठीक हो चुके हैं। 437 मौतें शामिल हैं।

वाशिंगटन:  अमेरिका ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए भारत को करीब 59 लाख डॉलर की स्वास्थ्य सहायता दी है। विदेश विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस धनराशि का प्रभावित लोगों की देखभाल, समुदायों को आवश्यक जन स्वास्थ्य संदेश देने में और निगरानी मजबूत करके इस विषाणु को फैलने से रोकने में भारत की मदद के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

इस सहायता का उपयोग आपातकालीन तैयारियों और इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए नवीन वित्त पोषण तंत्र जुटाने में भी किया जा रहा है। उसने एक बयान में कहा, ‘‘यह अमेरिका द्वारा पिछले 20 वर्षों में भारत को मुहैया कराई करीब 2.8 अरब डॉलर की कुल सहायता का हिस्सा है जिसमें 1.4 अरब डॉलर से अधिक की स्वास्थ्य सहायता भी शामिल है।’’

दक्षिण एशिया में अमेरिका ने जिन देशों को कोविड-19 से निपटने के लिए सहायता मुहैया कराई हैं उनमें अफगानिस्तान (1.8 करोड़ डॉलर), बांग्लादेश (96 लाख डॉलर), भूटान (पांच लाख डॉलर), नेपाल (18 लाख डॉलर), पाकिस्तान (94 लाख डॉलर) और श्रीलंका (13 लाख डॉलर) शामिल है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाइंडियाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया