लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: हेट क्राइम के तहत एक सिख पर हमला, उतारी गई पगड़ी

By भाषा | Updated: January 20, 2019 15:36 IST

पुलिस ने बताया कि रैमजे के खिलाफ घृणा अपराध का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उसने डोड पर जूता भी फेंका और उसकी पगड़ी छीनने की कोशिश की। उस पर चौथी डिग्री के हमले, उपद्रवी आचरण और आपराधिक अत्याचार का भी आरोप है।

Open in App

अमेरिका में कथित घृणा अपराध में एक सिख पर श्वेत व्यक्ति ने हमला किया। श्वेत व्यक्ति ने पीड़ित की दाड़ी खींची और उसे लात-घूंसे भी मारे।

हरविंदर सिंह डोड अमेरिका के औरिगन में एक दुकान में काम करते हैं। गत सोमवार को 24 वर्षीय एंड्रू रैमजे ने कथित तौर पर उनपर नस्लीय हमला किया।

‘फॉक्स12 टीवी’ ने अदालत में दायर दस्तावेजों के हवाले से कहा कि रैमजे के मन में डोड के धर्म को लेकर पूर्वाग्रह थे जिसके कारण उसने हमला किया।

औरिगन स्टेट कैपिटल में विधायी नीति सलाहकार जस्टिन ब्रेच्त के हवाले से खबर में कहा गया है कि रैमजे को सिगरेट के लिए रोलिंग पेपर चाहिए थे लेकिन उसके पास पहचान पत्र नहीं था। डोड के रैमजे को वहां से जाने के लिए कहने पर उसने डोड की दाड़ी खींची और उसे लात-घूंसे भी मारे।

पुलिस ने बताया कि रैमजे के खिलाफ घृणा अपराध का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उसने डोड पर जूता भी फेंका और उसकी पगड़ी छीनने की कोशिश की। उस पर चौथी डिग्री के हमले, उपद्रवी आचरण और आपराधिक अत्याचार का भी आरोप है।

एफबीआई के अनुसार औरिगन में 2016 से 2017 के बीच घृणा अपराध 40 प्रतिशत बढ़े हैं।

टॅग्स :सिख
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

विश्वUS: कैलिफोर्निया में बुजुर्ग सिख की अपहरण कर हत्या, पुलिस ने कहा- 'गलती से शख्स हुआ टारगेट'

भारत1984 Anti-Sikh Riots: सज्जन कुमार को दिल्ली की कोर्ट ने किया बरी, विकासपुरी, जनकपुरी हिंसा मामले में लगे थे आरोप

भारतभयमुक्त मानवता के महाशिल्पकार थे गुरु गोविंद सिंह

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया