लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर ने उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने से आई आपदा के बाद लोगों की कुशलता की कामना की

By भाषा | Updated: February 7, 2021 19:44 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात फरवरी पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से आई अचानक बाढ़ के बाद वहां चमोली जिले के लोगों की कुशलता की कामना की।

गौरतलब है कि रविवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में नंदा देवी ग्लेशियर का एक हिस्सा टूट गया, जिससे धौली गंगा नदी में भीषण बाढ़ आ गई और इसके चलते पारिस्थतिकीय रूप से नाजुक हिमालय के ऊपरी इलाकों में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बाद के घटनाक्रमों को लेकर चिंतित हूं। मैं हर किसी की सुरक्षा एवं कुशलता की कामना रकता हूं। इस मुश्किल घड़ी में उत्तराखंड के लोगों के साथ पंजाब पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है। ’’

भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के प्रवक्ता ने कहा है कि तपोवन-रेनी में एक बिजली परियोजना में काम कर रहे 150 से अधिक श्रमिकों के मारे जाने की आशंका है। उन्होंने परियोजना प्रभारी के हवाले से यह जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी