लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर सिंह ने श्री गुरू तेगबहादुर स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ की आधारशिला रखी

By भाषा | Updated: August 27, 2021 21:25 IST

Open in App

सिखों के नौंवे गुरू, गुरु तेग बहादुर की 400 जयंती के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को तरन तारन में श्री गुरु तेगबहादुर स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ की डिजिटल तरीके से आधारशिला रखी। उन्होंने वित्त विभाग से कहा कि संस्थान का संचालन समय पर आरंभ करने के लिए पर्याप्त कोष की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। एक आधिकारिक वक्तव्य में बताया गया कि 400वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री ने सोने और चांदी के स्मारक सिक्के भी जारी किए। उन्होंने कहा कि राज्य में शैक्षणिक परियोजनाओं में धन के अभाव से विलंब नहीं होगा। उन्होंने राज्य को ‘‘शैक्षणिक शिक्षा के मामले में देश में पहले स्थान पर लाने के लिए’’ शिक्षा विभाग की प्रशंसा की। सिंह ने शिक्षा को प्राथमिकता वाला क्षेत्र बताते हुए कहा कि स्कूली शिक्षा में शीर्ष पर आने के बाद अब उनका अगला लक्ष्य पंजाब को उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में भी पहले नंबर पर लाना है। इसी क्रम में वह दो अक्टूबर को 18 नए पूर्ण रूप से आरंभ हो चुके डिग्री कॉलेज और 25 आईटीआई का उद्घाटन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवृद्धि का लाभ हर किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं युवा तक पहुंचे?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, वीडियो

कारोबारनौवां बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण?, जानिए कौन हैं ये 7 अधिकारी, तैयार कर रहे हैं लेखा-जोखा?

भारतसोनिया गांधी मदद मांगती हैं, तो हमेशा मदद करेंगे, अमरिंदर सिंह ने कहा- पीएम मोदी की ‘पंजाब से विशेष लगाव’ और फैसलों को सार्वजनिक नहीं करती भाजपा

भारतPM Kisan Yojana: किसानों के खाते में कब डाली जाएगी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त? जानें तारीख

भारतUnion Budget 2025: निर्मला सीतारमण ने क्यों पहनी मधुबनी कला वाली साड़ी? जानिए असल वजह

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम