लाइव न्यूज़ :

सपा को लगा झटका, पूर्व राज्यमंत्री लल्लन राय ने थामा शिवपाल का दामन

By भाषा | Updated: September 29, 2018 22:24 IST

समाजवादी पार्टी की सरकार में राज्यमंत्री रहे श्रीप्रकाश राय उर्फ लल्लन राय ने शिवपाल यादव की पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का दामन थाम लिया।

Open in App

इलाहाबाद, 29 सितंबर:समाजवादी पार्टी की सरकार में राज्यमंत्री रहे श्रीप्रकाश राय उर्फ लल्लन राय ने शिवपाल यादव की पार्टी समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का दामन थाम लिया ।

लल्लन राय को इलाहाबाद मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है । यहां संवाददाताओं से बातचीत में राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी की स्थापना के समय से ही शिवपाल, मुलायम सिंह के साथ लक्ष्मण की तरह लगे रहे, लेकिन आज शिवपाल के साथ ही उनके समर्थकों को समाजवादी पार्टी में सम्मान नहीं मिल रहा है।

उन्होंने दावा किया कि जल्द ही सपा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता शिवपाल यादव की पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। पार्टी इलाहाबाद मंडल के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष नियुक्त करने की प्रक्रिया में है।

राय ने कहा, “हमारी पार्टी का लक्ष्य सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता में आने से रोकना है और जरूरत पड़ी तो हम इसके लिए सपा से भी गठबंधन कर सकते हैं।”

टॅग्स :शिवपाल यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब