लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमित सिंगर कनिका कपूर के साथ पार्टी में भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह भी थे, गए थे संसद भी, खुद को किया आइसोलेट

By गुणातीत ओझा | Updated: March 20, 2020 15:20 IST

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद बड़ी मुश्किल खड़ी होती नजर आ रही है। जिस पार्टी में कनिका कपूर शामिल हुईं थी वहां वसुंधरा राजे के बेटे व भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह के भी होने की खबर आई है। वे पार्टी में शामिल होने के बाद संसद भी गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड सिंह कनिका कपूर जिस पार्टी में गईं थीं, वहां वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह भी गए थेकनिका का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद भाजपा सांसद ने खुद को आइसोलेट कर लिया है

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद बड़ी मुश्किल खड़ी होती नजर आ रही है। जिस पार्टी में कनिका कपूर शामिल हुईं थी वहां वसुंधरा राजे के बेटे व भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह के भी होने की खबर आई है। वे पार्टी में शामिल होने के बाद संसद भी गए थे। आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सांसद दुष्यंत सिंह ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनिका कपूर लंदन गईं थी। लंदन से लौटने के बाद कनिका ने एक कांग्रेस सांसद की पार्टी में गाना गाया था। सूत्रों की मानें तो उस पार्टी में कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं थीं। बताया यह भी जा रहा है कि कनिका जिस पार्टी में गईं थीं, वहां 500 से ज्यादा की संख्या में मेहमानों की भीड़ इकट्ठा हुई थी। 

बातते चलें कि बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर का कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव आया है। वह 9 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं। हवाईअड्डेड पर उन्होंने टेस्ट से बचने के लिए ग्राउंड स्टाफ से मिलीभगत की और वॉशरूम में छिप गईं।  कनिका बिना टेस्ट कराए सबकी नजरों से निकल भागीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनिका बीते रविवार को लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में एक कांग्रेस नेता की पार्टी में शामिल हुईं थीं।

इस पार्टी में लखनऊ के तमाम बड़े अफसर और नेता भी आए थे। कनिका रिजल्ट पॉजिटिवर आने के बाद इस पूरे अपार्टमेंट के आसपास और यहां रह रहे लोगों में दहशत का माहौल है। खबर यह भी है कि कनिका लखनऊ के ताज होटल में भी ठहरी थीं। कनिका कपूर और उनके पूरे परिवार को क्वारंटाइन में रखा जा रहा है।

टॅग्स :कनिका कपूरकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियालखनऊमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर